क्यों गुरु का गोचर है बड़ा बदलाव, किन राशि के लिए बड़े बदलाव अच्छे और मिलेगा लाभ, पढ़ें आपकी राशि भी शामिल तो नहीं – Hindustan Hindi News

गुरु का उच्च राशि में आना बड़ा बदलाव है। यह सभी राशियों के लिए अच्छे योग लेकर आ रहा है। देश ही दुनिया भर के एस्ट्रोलॉजर इस बड़े बदलाव को बारीकी से देख रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन राशि के लिए ये लाभ के योग ला रहा है। करियर में आप चमकने लगेंगे, आपके पास पैसा आएा, रिलेशनशिप भी सुधरेंगे। विवाह के योग भी इस दौरान आपको मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन से लेकर आगे बढ़ने के मौके आपके पास आ रहे हैं। कोई अपनी लाइफ में बड़ा बदलाव देखेगा, तो कोई पहले से स्थिति को अच्छा पाएगा। बृहस्पति ग्रह 01 जून, 2026 की मध्य रात्रि के बाद 02.25 पर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। बृहस्पति अतिचारी होने की वजह से लगभग 5 महीने में ही 31 अक्तूबर, 2026 को दोपहर 12.50 बजे तक कर्क राशि रहेंगे। अतिचारी बृहस्पति का 02 जून, 2026 से 31 अक्तूबर, 2026 तक कर्क राशि में गोचर हर राशि पर अच्छा और बुरा दोनों तरह के असर डालेगा। ऐसे में आपकी राशि के लिए समय कैसा रहेगा। यहां आप पढ़ सकते हैं।

मेष वालों को नए कार्यों में संलग्नता बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। इसलिए ध्यान दें। वृषभ राशि के लिए बदलावों वाला समय है। परिवर्तनकारी समय। पुराने कार्यों के पूरा होने की संभावना है। गुरु की कृपा से धन लाभ के भी योग। मिथुन को आर्थिक लाभ तो मिलेगा ही साथ ही कुछ पुरानी समस्या का समाधान।

कर्क वालों के लिए मिश्रित प्रभाव। विदेश यात्रा। मांगलिक कार्य। महत्वपूर्ण कार्यों में अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता। सिंह राशि वालों के लिए निवास/कार्य स्थल में परिवर्तन। स्वास्थ्य, विवाद, निर्माण कार्य तथा खरीदारी पर खर्च। कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी परिवर्तन। घर-परिवार में मांगलिक कार्य। आर्थिक तरक्की भी मिल सकती है।

तुला राशि वालों के लिए मिश्रित गोचर। निवास/कार्य स्थल में परिवर्तन। कुछ पुरानी समस्याओं का समाधान। वृश्चिक वालों के लिए कार्यक्षेत्र में लाभकारी परिवर्तन। घर में एक से अधिक मांगलिक कार्य। धनु लालों के लिए संघर्षपूर्ण सफलता। स्वयं तथा परिवार के सदस्य की स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। मकर वालों के लिए मांगलिक कार्य। नए संबंध/नई साझेदारी। आर्थिक लाभ। नए करार होंगे। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। कुंभ वालों के लिए संघर्षपूर्ण सफलता। पुरानी स्वास्थ्य समस्या का समाधान। कार्य स्थल में परिवर्तन हो सकता है। मीन के लिए संतान पक्ष के लिए शुभ। रुके कार्य बनेंगे। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने की संभावना।

शार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने ‘आज तक’ (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News