Breaking News: आज की बड़ी खबरें 2 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव – bhaskarhindi.com

Download App from
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अमित शाह ने कहा कि अपनी विशिष्ट संस्कृति और असाधारण औद्योगिक क्षमता के साथ, तेलंगाना राष्ट्र की प्रगति में एक अहम भूमिका निभाता है।

इटली के दक्षिणी कैलाब्रिया क्षेत्र के तट के पास 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप का केंद्र समुद्र में था और इसकी गहराई काफी अधिक होने के कारण बड़े नुकसान की आशंका कम रही।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के पांच नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाएंगे। केंद्र सरकार ने इनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
Created On : &nbsp 2 Jun 2026 7:59 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News