हर शुक्रवार को किस डर से सो नहीं पाते थे राजकपूर? शोमैन की वो आदत जो किसी को नहीं थी पता! – India.Com

Edited by: Pooja Batra | Updated: Jun 2, 2026, 8:50 AM
राजकपूर की फिल्में सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पसंद की जाती थीं. करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाला इस शो मैन का हर शुक्रवार एक ऐसे डर से गुजरता था जिसकी वजह से उनकी रात बिस्तर पर करवट लेते हुए गुज़रती थी. जानते हैं ऐसा क्यों था? दरअसल, शुक्रवार का दिन हर फिल्ममेकर के लिए खास होता है. क्योंकि इसी दिन उसकी फिल्म का भाग्य तय होता है. लेकिन Raj Kapoor के दौर में यह दिन और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हुआ करता था. क्योंकि एक फिल्म यूं ही नहीं बनती, उसे बनाने में सालों की मेहनत, करोड़ों का इनवेस्टमेंट और सैकड़ों लोगों की उम्मीद जुड़ी होती है. 2 जून की राज कपूर की पुण्यतिथि पर जानते हैं कुछ खास बातें.
उस वक्त एक फिल्म का हिट या फ्लॉप होना सिर्फ बिजनेस की ही बात नहीं बल्कि प्रतिष्ठा का भी सवाल होता था. कहा जाता है कि फिल्म की रिलीज़ से एक दिन पहले राज कपूर बैचेन हो जाते थे. उनकी रातों की नींद उड़ जाती थी. उन्हें इस बात का डर सताता था कि पता नहीं लोग उनकी फिल्म को पसंद करेंगे या नहीं.
अक्सर माना जाता है कि सफलता इंसान के डर को खत्म कर देती है. लेकिन राजकपूर के साथ ऐसा नहीं था. कई सुपरहिट फिल्में जैसे 'आवारा', 'श्री 420', 'संगम' देने के बाद भी राजकपूर के दिल में एक डर सा बैठा रहता था. दरअसल वो अपनी हर फिल्म को पहले से बेहतर बनाना चाहते थे. इसलिए उन्हें दर्शकों के रिएक्शन की चिंता सताती रहती थी.
राज कपूर का डर बेवजह नहीं था उन्होंने अपने करियर में सफल फिल्मों के अलावा असफलता भी देखी थी. जब उनकी मोस्ट अवेटिड फिल्म मेरा नाम जोकर रिलीज़ हुई तो उन्हें उसके हिट होने की बहुत उम्मीदें थीं. ये फिल्म उनके दिल के बहुत करीब थी लेकिन इसे ऑडियंस से वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला जैसा उम्मीद की जा रही थी. फिल्म की असफलता से उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से झटका लगा था.
बता दें, राज कपूर ने महज 24 साल की उम्र में RK Films की स्थापना की थी. उस दौर में इतनी कम उम्र में अपना स्टूडियो खड़ा करना बड़ी बात थी. राज कपूर ने अपने किरदारों में अक्सर गरीब, संघर्षशील और सपने देखने वाले इंसान को दिखाया.
1988 में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. कुछ ही समय बाद उनका निधन हो गया, लेकिन भारतीय सिनेमा में उनकी विरासत आज भी कायम है.
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News