Feedback
कहते हैं शोबिज में कुछ भी परमानेंट नहीं होता. ना ही स्टार्स का फेम सदा के लिए रहता है. ना ही उसकी सक्सेस. कई भोजपुरी स्टार हैं जिनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं.
Photo: Instagram @rinkughosh_official
एक वक्त इन एक्ट्रेसेज का इंडस्ट्री में दबदबा था. उनकी एक झलक को फैंस बेताब रहते थे. लेकिन आज ये हीरोइनें शोबिज से गायब हैं. कुछ बुरे हाल में हैं. कुछ आम जिंदगी जी रही हैं. जानते हैं उनके बारे में…
Photo: Instagram @suprenasingh18
भोजपुरी हसीना मिताली शर्मा का एक शॉकिंग वीडियो सामने आया था. इसमें वो मुंबई की सड़कों पर बदहवास हालत में घूमती नजर आईं. कहते हैं डिप्रेशन और काम न होने के चलते उनका ऐसा हाल हुआ.
Photo:Social Media
मिताली मुंबई की सड़कों पर भीख मांगती हुई नजर आई थीं. बाद में पुलिस की मदद से उन्हें रेस्कयू किया गया था. मिताली को मेंटल अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Photo:Social Media
सोनाली जोशी ने पावर स्टार पवन सिंह संग मूवी प्रतिज्ञा में काम किया था. वो कई साउथ मूवीज में भी दिखाीं. मगर शादी के बाद वो एक्टिंग से दूर हो गईं. वो शोबिज छोड़ चुकी हैं. इंस्टा पर रील वीडियो पोस्ट करती हैं.
Photo: Instagram @sonali_j_joshi
रिंकू घोष एक वक्त पर भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस थीं. उन्होंने रवि किशन, निरहुआ, मनोज तिवारी, रवि किशन जैसे बड़े स्टार्स संग काम किया.
Photo: Instagram @rinkughosh_official
लेकिन शादी के बाद इंडस्ट्री छोड़ी. 6 साल बाद उन्होंने कमबैक भी किया, लेकिन वो शोहरत नहीं पा सकीं. वो हिंदी और बंगाली शोज में दिखती हैं.
Photo: Instagram @rinkughosh_official
सुप्रेना सिंह ने पहली ही फिल्म में रवि किशन संग काम किया था. वो इंडस्ट्री में आते ही छा गई थीं. अपने डांस, किलर लुक्स से वो दर्शकों की फेवरेट भी बनीं. लेकिन आज वो शोबिज से गायब हैं. वो हाउसवाइफ बन चुकी हैं.
Photo: Instagram @suprenasingh18
पूनम सागर ने निरहुआ संग हिट गाने दिए हैं. निरहुआ सरट रहे, आ गइले नेता जी, बुढ़वा मलाई खाले बुढ़वा खाला लपसी जैसे एलबम में काम किया. लेकिन निरहुआ स्टार बने. पर पूनम पीछे छूट गईं. फिर धीरे-धीरे वो लाइमलाइट से गायब हो गईं.
Photo:Social Media
सीमा सिंह को भोजपुरी सिनेमा की आइटम क्वीन कहा जाता था. उनके लटकों-झटकों पर लोग सीटियां बजाते हुए नहीं थकते थे. आज वो प्रोड्यूसर बन चुकी हैं. राजनीति में भी सीमा ने एंट्री कर ली है.
Photo: Instagram @item_queen_seemasingh
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू