किराए पर घर लेकर चलाते थे सेक्स रैकेट, 3 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार – AajTak

Feedback
बेंगलुरु पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. चारों पर पर शहर के कुछ हिस्सों में किराए के घरों से वेश्यावृत्ति का रैकेट चलाने का आरोप है. गिरफ्तार चार आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिलने के बाद सेंट्रल क्राइम ब्रांच की महिला सुरक्षा टीम के अधिकारियों ने अलग-अलग तारीखों पर बताई गई जगहों पर छापा मारा. पुलिस ने बताया कि शहर के टी. दासराहल्ली, जरगनहल्ली और मुदलापाल्या इलाकों में किराए के घरों में महिलाओं को रखकर वेश्यावृत्ति का धंधा चलाया जा रहा था.
पुलिस के अनुसार इस ऑपरेशन के दौरान उन्होंने तीन महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ा, जो महिलाओं को वेश्यावृत्ति में धकेलने या इसमें मदद करने में शामिल थे. उन्होंने तीन महिलाओं को बचाया भी, जिनमें से दो महिलाएं दूसरे राज्यों की थीं. जिन्हें जबरदस्ती वेश्यावृत्ति में धकेला गया था.
फोन से बुलाते थे ग्राहक
बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान उन्होंने कबूल किया कि ज़्यादा पैसे कमाने के इरादे से, वे फ़ोन पर वेश्यावृत्ति की सेवा चाहने वाले पुरुषों से संपर्क करते थे. फिर उन्हें किराए के घरों में बुलाते थे और वहीं वेश्यावृत्ति का धंधा चलाते थे. 
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बागलागुंटे पुलिस स्टेशन, पुत्तेनहल्ली पुलिस स्टेशन और चंद्र लेआउट पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच जारी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News