ये कंपनी 9 जून को लॉन्च करेगी अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार, 1000Km हो सकती है रेंज! – Hindustan Hindi News

चीन की इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कंपनी BYD अपने भारतीय पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए तैयार है। दरअसल, कंपनी ने बताया कि वो 9 जून को भारतीय बाजार के लिए अपना पहला प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) मॉडल पेश करेगी। बता दें कि कंपनी अभी बाजार में सिर्फ इलेक्ट्रिक कार ही बेचती है। उसने 26 मई को एक टीजर जारी करके अपने पहले PHEV के आने का संकेत दिया था। साथ ही, इस बात की पुष्टि की थी कि इस मॉडल में BYD का ‘DM-i सुपर प्लग-इन हाइब्रिड EV’ पावरट्रेन इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल इसके नाम पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

1. Atto 2
BYD ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वह कौन सा PHEV मॉडल भारत में ला रही है, लेकिन दो संभावित दावेदार हैं। पहला है अट्टो 2 DM-i, जिसके डाइमेंशन हुंडई क्रेटा से काफी मिलते-जुलते हैं। इसमें 1.5-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा है, जिसके साथ 7.8kWh या 18kWh की बैटरी का ऑप्शन मिलता है। इनका सिस्टम आउटपुट क्रमशः 166hp और 212hp का पावर जनरेट करता है। WLTP के अनुसार, 7.8kWh वाले वैरिएंट की कुल ड्राइविंग रेंज 928km और 18kWh बैटरी वाले वैरिएंट की 998km होने का दावा किया गया है, जबकि दोनों ही वैरिएंट में केवल इलेक्ट्रिक मोड पर चलने की रेंज लगभग 39km है।

₹ 41 – 53.15 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 40 लाख से शुरू
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 18.9 – 28.49 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 21.89 – 26.79 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 11.49 – 21.29 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 19.95 – 30.2 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

2. Sealion 6
भारत के लिए BYD का दूसरा संभावित PHEV मॉडल सीलियन 6 है। यह अट्टो 2 से कुछ सेगमेंट ऊपर की कैटेगरी में आता है और दिखने में सीलियन 7 EV जैसा ही है। इस प्रीमियम SUV में 1.5-लीटर NA पेट्रोल और टर्बो-पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। इन दोनों ही इंजनों के साथ 18.3kWh या 26.6kWh की बैटरी का ऑप्शन उपलब्ध है। सीलियन 6 का NA PHEV सेटअप केवल FWD है, जो कुल मिलाकर 218hp की पावर देता है। NEDC टेस्ट के अनुसार, केवल इलेक्ट्रिक मोड पर 140km की रेंज देता है। वहीं, टर्बो-पेट्रोल PHEV पावरट्रेन में स्टैंडर्ड तौर पर AWD मिलता है, जो 344hp तक की पावर देता है। केवल इलेक्ट्रिक मोड पर 128km की रेंज देता है। कुल ड्राइविंग रेंज की बात करें तो, BYD का दावा है कि सीलियन 6 PHEV की कुल रेंज 1092km है।

ग्लोबल मार्केट में डॉल्फिन प्लग-इन हाइब्रिड पेश की
चीनी की इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कंपनी BYD ने ऑफिशियली न्यू डॉल्फिन G DM-i को पेश किया है। यह एक कॉम्पैक्ट प्लग-इन हाइब्रिड हैचबैक है, जिसे खास तौर पर यूरोपीय मार्केट के लिए तैयार किया गया है। कई चीनी ब्रांडों के विपरीत, ये अपने मौजूदा घरेलू प्रोडक्ट को ग्लोबल मार्केट के हिसाब से ढालते हैं। डॉल्फिन G को शुरू से ही यूरोप को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह नई हैचबैक BYD की DM-i प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को एक कॉम्पैक्ट आकार के साथ जोड़ती है। इसका टारेगट ऐसे ग्राहक हैं, जो बिना पूरी तरह से चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर डिपेंड हुए, EV जैसी ड्राइविंग का एक्सपीरियंस चाहते हैं।

यूरोप में इसकी डिलीवरी 2026 के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है। इसकी कीमत अभी बताई नहीं गई है, लेकिन उम्मीद है कि यह होंडा जैज हाइब्रिड से काफी कम होगी। होंडा जैज हाइब्रिड की UK में कीमत GBP 28,475 (करीब 36.65 लाख रुपए) है। खास बात यह है कि यह घोषणा BYD इंडिया द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी DM-i हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का टीजर जारी करने के कुछ ही दिनों बाद हुई है। यह पहला आधिकारिक संकेत है कि कंपनी जल्द ही भारत में भी प्लग-इन हाइब्रिड व्हीकल पेश कर सकती है।

यूरोप के B-सेगमेंट हैचबैक बाजार में अपनी जगह बनाने वाली डॉल्फिन G DM-i की लंबाई 4,160 mm है। यह फॉक्सवैगन पोलो, रेनो Clio और टोयोटा यारिस जैसे मॉडलों को टक्कर देगी। ज्यादातर कॉम्पटीटर्स के विपरीत, जो माइल्ड-हाइब्रिड या स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सेटअप का इस्तेमाल करते हैं, डॉल्फिन G में एक पूरा प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। BYD का दावा है कि यह हैचबैक 1000 km (621 मील) से ज्यादा की कुल ड्राइविंग रेंज दे सकती है, जो यूरोप में बिकने वाली कई पूरी तरह से इलेक्ट्रिक हैचबैक की रेंज से काफी ज्यादा है।

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News