दिल्ली समेत इन राज्यों में जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर, IMD का अलर्ट; बिहार में 'लू' पर मॉनसून पर गुड न्यूज – Hindustan Hindi News

IMD Alert Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि अगले पांच दिन यानी 6 जून तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है और इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। IMD ने कहा है कि तूफानी हवाओं के साथ मध्यम से गंभीर गरज-चमक की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2 से 5 जून के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
ताजा बुलेटिन में IMD ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में विशेष रूप से 4 और 5 जून को 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है, जिसके झोंके 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। इस, दौरान बारिश भी होने की संभावना है, जिससे पूरे दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम कूल-कूल बना रह सकता है। IMD ने राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में 3 और 4 जून को ओलावृष्टि की भी आशंका जताई है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 2 से 6 जून के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
IMD ने मॉनसून के इंतजार को लेकर भी बड़ी खबर दी है और कहा है कि 4 जून को मॉनसून केरल में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग का कहना है, “4 जून के आस-पास दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के और आगे बढ़ने के लिए स्थितियाँ अनुकूल हैं। यह दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप द्वीपों, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ सकता है और 4 जून को केरल में दस्तक दे सकता है।”
IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लगभग 4 जून, 2026 तक केरल में प्रवेश करने की प्रबल संभावना है। फिलहाल मॉनसून की उत्तरी सीमा बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के विभिन्न अक्षांशों से होकर गुजर रही है और अगले दो दिनों में इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 6-7 दिनों के दौरान केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) हो सकती है।
IMD ने इसके साथ ही तमिलनाडु और कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों में लक्षद्वीप में अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हुई है। इस बीच, मौसम विभाग ने मछुआरों को 7 जून तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के विशिष्ट क्षेत्रों, जैसे कि मालदीव, केरल-कर्नाटक तट और अंडमान सागर में न जाने की सलाह दी है।
जहां एक तरफ मॉनसून की आहट है, वहीं बिहार में 4 से 6 जून के दौरान भीषण लू चलने की आशंका जताई गई है। IMD के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश का सबसे अधिक तापमान तेलंगाना के आदिलाबाद में 44.8°C दर्ज किया गया। IMD ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान में 3 जून तक 2-4°C की वृद्धि हो सकती है, जिसके बाद गिरावट आने की उम्मीद है। इस बीच, IMD ने कहा है कि दिल्ली में सोमवार को पिछले तीन वर्षों में जून की सबसे ठंडी शुरुआत रही। शहर के लिए आधिकारिक मौसम संकेतक माने जाने वाले सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शहर में आखिरी बार एक जून को अधिकतम तापमान इससे कम 2023 में दर्ज किया गया था, जो 32.7 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस था। सफदरजंग में अधिकतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.7 डिग्री कम रहा। IMD के मुताबिक, मंगलवार से तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है क्योंकि बारिश का मौजूदा दौर कमजोर पड़ रहा है और क्षेत्र से दूर जा रहा है। इसी तरह सोमवार को हरियाणा और पंजाब में भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। शनिवार से ही तापमान में गिरावट का रुझान रहा है, जब चंडीगढ़ सहित दोनों राज्यों के कई हिस्सों में बारिश हुई थी।
IMD के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 5-7 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल (उप-हिमालयी और गंगा के मैदानी भाग), सिक्किम, ओड़िशा, झारखंड और बिहार में भी विभिन्न दिनों में छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पूरे सप्ताह व्यापक बारिश का अनुमान जताया है।
IMD के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 2 से 6 जून के दौरान बारिश के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी इस दौरान गरज और धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक छिटपुट बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। पश्चिमी भारत के कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात राज्य में भी 2 से 6 जून के दौरान बारिश की संभावना है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
प्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।

अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- ‘मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन’ रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम ‘मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन’ है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News