—विज्ञापन—
WWE में इस समय बैकलैश 2026 की तैयारियां चल रही हैं. कुछ मैचों का ऐलान कर दिया गया है. रोमन रेंस भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगे. SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में बैकलैश का बिल्डअप देखने को मिलेगा. टॉप स्टार्स वहां पर अपने एक्शन से फैंस का दिल जीतेंगे. पिछले हफ्ते कुछ नई स्टोरीलाइन शुरू हुई थीं. NXT के कुछ स्टार्स भी ब्लू ब्रांड में आ गए हैं. आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में क्या-क्या होगा.
पिछले साल रिकी सेंट्स ने NXT में कदम रखा था. वो आते ही छा गए थे. उन्होंने कंपनी ने पुश भी दिया. डेवलपमेंट ब्रांड में वो चैंपियन बने. अब उन्हें एक और सफलता मिली है. SmackDown में इस हफ्ते उनका डेब्यू होने वाला है. उन्होंने फिलहाल NXT ब्रांड को अलविदा कह दिया है.
शार्लेट फ्लेयर भी एक्शन में नज़र आएंगी. जेसी जेन के साथ उनका मुकाबला होगा. पिछले हफ्ते जेसी ने अपने ग्रुप के साथ स्मैकडाउन में खूब बवाल मचाया. उन्होंने रिया रिप्ली के ऊपर भी हमला किया था. इस हफ्ते भी दखलअंदाजी के कारण बवाल मच सकता है.
रेसलमेनिया 42 में रैंडी ऑर्टन को कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से वो अभी तक टीवी पर वापस नहीं आए हैं. SmackDown में इस हफ्ते उन्हें भी एडवर्टाइज किया गया है. ऑर्टन आकर बवाल मचा सकते हैं.
रेसलमेनिया के बाद Raw के पहले एपिसोड में सीएम पंक का सामना कोडी रोड्स के साथ हुआ था. पंक ने वहां पर कोडी के खिलाफ जाने के संकेत दिए थे. अब पंक SmackDown का हिस्सा बन सकते हैं. उनके ब्रांड में बदलाव हो सकता है. वो इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में नज़र आ सकते हैं.
रेसलमेनिया 42 में रिया रिप्ली ने जेड कार्गिल को हराकर वुमेंस चैंपियनशिप जीती. अब वो SmackDown में अपना जलवा दिखाएंगे. इस हफ्ते उनका भी दम दिखेगा. उनके अलावा टिफनी स्ट्रेटन, जेड कार्गिल और ड्रू मैकइंटायर भी शो में नज़र आएंगे.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in