वृश्चिक राशिफल 3 जून 2026: आज नया रिश्ता बनाने में ना दिखाएं जल्दबाजी, खर्चे पर करें थोड़ा कंट्रोल – Hindustan Hindi News

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 3 June 2026, Scorpio Horoscope Today: 3 जून का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रह सकता है। कहीं आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा तो वहीं कुछ चीजों में आज आपको पूरी तरह से सावधानी बरतने की कोशिश करनी होगी। आज स्वास्थ्य और पैसों से जुड़े मामलों में आज जरा भी जल्दबाजी ना करें। आज लव लाइफ में पहले की तुलना में काफी सुधार देखने को मिलेगा। करियर में नए मौके मिलने के योग हैं। बस ध्यान रखें कि आज दिन पर सकारात्मक सोच के साथ ही आगे बढ़ें। यहां पढ़िए पंडित नरेंद्र उपाध्याय का भविष्यफल और साथ जानें कि आज आपको कहां-कहां सतर्क रहना है?
लव लाइफ में आज वृश्चिक राशि के जातक सुधार होता हुआ देखेंगे। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो कोशिश करें कि पार्टनर से प्यार से ही बात की जाए। गुस्से को आज कंट्रोल में रखें क्योंकि इसकी वजह से आज छोटी बात भी बड़ी बन सकती है। पार्टनर की देखभाल करें और उनके स्वास्थ्य को लेकर आपकी जिम्मेदारी थोड़ी बढ़ सकती है। जो लोग नए रिश्ते में आना चाह रहे हैं वो अभी जल्दबाजी ना करें। जब आप सामने वाले को अच्छे से समझने लगे तभी जाकर आगे बढ़ें।
कामकाज के मामले में 3 जून का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आज ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाती दिखेगी। कुछ लोगों को आज सरकारी काम में फायदा मिल सकता है। नौकरी कर रहे लोग आज सीनियर्स के साथ संबंध सही रखने की कोशिश करें। दिन की शुरुआत प्लानिंग बनाने के साथ करेंगे तो सारा काम सही तरीके से पूरा होता जाएगा। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन सही होगा। नए मौके मिलने की पूरी संभावना है। अपने काम पर पूरी तरह से फोकस करें। किसी भी जरूरी फाइल को ऐसे नजरअंदाज ना करें।
आज पैसों के मामले में आपका दिन सही जाएगा। बस इन्वेस्टमेंट के मामलों में आज आपका सतर्क रहना बहुत ही जरूरी है। फिलहाल तो आप यही कोशिश करें कि किसी भी प्लान में अभी पैसा ना फंसाया जाए। बिना पूरी जानकारी लिए बिना इन्वेस्टमेंट करना आज आपके लिए महंगा पड़ सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज मुनाफा होगा। आज खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें। कोशिश करें कि सिर्फ और सिर्फ जरूरी चीजों पर ही खर्चा हो। सोच-समझकर फैसला लेंगे तो आपको आगे चलकर काफी काम आएगा।
स्वास्थ्य को लेकर आपको आज थोड़ा सावधान रहना है। कोई बड़ी दिक्कत तो नहीं आएगी लेकिन ब्लड से जुड़ी छोटी दिक्कत भी हो तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल भी ना करें। आज पेट से जुड़ी दिक्कतें थोड़ा परेशान कर सकती हैं। ऐसे में आप बाहर का खाना ज्यादा ना खाएं। अच्छा तो यही होगा कि आप इसे पूरी तरह से बंद कर दें। घर पर समय रहते हुए खाना खा लें। पानी खूब पिएं। रूटीन को बैलेंस करते हुए चलेंगे तो दिक्कत नहीं होगी। बस इस बात का ख्याल रखें कि छोटी परेशानी को भी नजरअंदाज नहीं करना है।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता

  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News