मिथुन राशिफल 4 जून 2026: आज मिलेगा आपको खास सरप्राइज, किसी की बातों में आकर न करें निवेश – Hindustan Hindi News

Aaj ka mithun rashifal, Today Gemini Horoscope 4 June 2026: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खास सरप्राइज लेकर आया है। किसी करीबी व्यक्ति या परिवार के सदस्य से आपको सरप्राइज मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। निवेश के लिए दिन अच्छा है, लेकिन किसी की बातों में आकर कहीं भी निवेश करने से बचें। नए काम की शुरुआत करने के दिन अच्छा रहने वाला है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पढ़ें आज का विस्तृत मिथुन राशिफल-

मिथुन राशि वालों के लिए आज प्रेम की स्थिति अत्यंत शुभकारी नजर आ रही है, जिसमें बहुत अपनापन और बहुत प्रगाढ़ता है। नए प्रेम के लिए भी आप बिल्कुल तैयार हैं। पुराने प्रेम में परिपक्वता के साथ आप जीवन में आगे के सपने देख रहे हैं और लाइफ की प्लानिंग कर रहे हैं, जो कि उचित है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। आज सिंगल जातकों की अनजान लोगों से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन राशि वालों की आज कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। करियर में बड़ा सुधार या बदलाव आने की उम्मीद है। व्यवसाय में मुनाफा हो सकता है और विस्तार के योग बन रहे हैं। नौकरी में बदलाव का विचार बना रहे हैं, तो आज नए अवसर सामने आ सकते हैं। आज आपके निर्णय या फैसले प्रभावशाली और सही साबित हो सकते हैं। हालांकि शाम के समय आपको ऑफिस से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए।

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा रहने वाला है। निवेश के लिए अत्यंत शुभकारी समय है, आप आंख बंद करके आगे बढ़ सकते हैं। इस समय मेटल (धातु) में पैसा लगाना आपके लिए ज्यादा शुभ होगा। अगर आप धन से जुड़ा कोई लक्ष्य बनाना चाहते हैं, तो यह दिन अनुकूल रहने वाला है। रुके हुए धन की वापसी के संकेत हैं।

मिथुन राशि वालों को आज थोड़ा सा स्वास्थ्य के मामले में एहतियात बरतना चाहिए। चोट-चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, इसलिए वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहने वाली है। खान-पान का खास ख्याल रखें। दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करेंगे तो, आपकी शारीरिक ऊर्जा बढ़ सकती है।

कुल मिलाकर मिथुन राशि के लिए दिन उत्तम रहेगा, बस कुछ मामलों में सावधानी बरतनी की जरूरत है। आज धन को सही जगह लगाना लाभकारी रहेगा। आज आपके लिए पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News