Kumbh Rashifal in hindi: 4 जून से कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। आपको लवलाइफ में तोड़ा एफर्ट लगाना होगा। बिजनेस में चीजें सही रहेंगी, लेकिन आप कॉस्ट के कारण परेशान होंगे, लागत बढ़ने से आपके लिए समस्याएं आ रही हैं। कुंभ राशि वालों का करियर इस समय खराब नजर आ रहा है। आपको ऑफिस में भी परेशानी हो रही है, लेकिन धीरे-धीरे चीजें सही होने लगेंगी।
कुंभ राशि वालों के लिए लवलाइफ भी आज खास रहेगी। आपके हिसाब से आपका पार्टनर आज चल रहा है। जो आप कह रहे हैं, उसकी के हिसाब से चीजें हो रही हैं। आप दोनों के बीच बेहद खूबसूरत और सकारात्मक रिश्ता बना हुआ है। आज आप दोनों में आपसी प्यार और भी बढेगा। आप दोनों एक दूसरे के और भी करीब आएंगे। जो लोग अकेले हैं या किसी नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए यह सही है और भाग्यशाली समय है। आप आगे बढ़ सकते हैं। इस समय दिक्कत जहां आएगी, वो आपकी शादीशुदा जिंदगी में आएगी। आपके लाइफ पार्टनर की हेल्थ थोड़ी खराब हो सकती है। बातचीत करते समय थोड़ा धैर्य रखें ताकि आपसी सामंजस्य बना रहे और उनके साथ में कोई कमी न आए।
आपके लिए आर्थिक तौर पर चीजें बहुत अच्छी नहीं चल रही हैं आज। कुछ चीजें आपको परेशान कर रही हैं। कहीं आपके लिए लाभ के योग आने वाले थे, लेकिन आज आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। अगर आप कहीं बड़ा पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो इस बात का ध्यान देना कि पैसा कहीं भी लगाने से आज बचें, आपका पैसा फंस सकता है, फिलहाल के लिए इसे टाल दें। बिजनेस में भी आपकी कॉस्ट बढञ रही है, इसलिए बिजनेस में भी कुछ फैसले लेने में आपको दिक्कत हो रही है।
आपके लिएकरियर के लिहाज से भी आज चीजें सही नहीं है। ऑफिस में आपका क्रेडिट लिया जा सकता है, जिससे आप हताश और परेशान होंगे। आपके सीनियर्स को आपके खिलाफ किया जा सकता है, इसलिए थोड़ा खास ध्यान दें। आपके लिए आज चीजें बहुत अच्छी नहीं है। कोशिश करें कि बचकर समय को पार करें।
कुंभ हेल्थ राशिफल
स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति आपके लिए आज अच्छी नहीं है। आपको इसमें खास सावधानी बरतनी होगी। आपको थोड़ा बचकर इस समय को पार करने की जरूरत है। आज आपको सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, आंखों में जलन या आंख में चोट-चपेट लगने की परेशानी आ सकती है। आंखों का विशेष ध्यान रखें। मन में एक अनजाना और अज्ञात भय सता सकता है। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ या अशांत रहने के कारण आप तनाव महसूस कर सकते हैं। खुद को शांत रखने का प्रयास करें।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play