4 June 2026 Ka Rashifal: 4 जून 2026 गुरुवार को ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन शुक्ल, ब्रह्म, ध्वांक्ष और ध्वजा नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। गुरुवार को चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशइ में प्रवेश करेगा। मकर राशि के स्वामी शनि हैं। शनि की राशि में चंद्रमा के प्रवेश से सभी राशियों के लोगों पर इसका असर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
आज पैसों के मामलों में भाग्य आपका साथ देगा। लोगों के बीच आपकी छवि एक प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में बनेगी। परिवार के सदस्य आपके हित में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत के दम पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।
प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। युवा अपने मन की बात किसी खास व्यक्ति से कह सकते हैं। अपनी प्रतिष्ठा को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। वर्क प्लेस पर दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
घर-परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। अपनी निजी और गोपनीय बातें किसी से साझा करने से बचें। अनावश्यक यात्राएं समय और धन दोनों की बर्बादी कर सकती हैं। खानपान में लापरवाही के कारण गैस या अपच की समस्या हो सकती है।
लंबे समय से महसूस हो रही थकान से राहत मिलेगी। व्यापार में नए समझौते लाभदायक साबित होंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा। संपत्ति से जुड़े सौदों में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। सेहत का खास ध्यान रखें। संतान सुख मिलेगा।
साझेदारी में काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। विदेश में पढ़ाई कर रहे या पढ़ाई की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। अटके कार्यों को प्राथमिकता देकर पूरा करने का प्रयास करें।
आज सहयोगियों की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ सकता है। परिवार के बुजुर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आप स्वयं को ऊर्जावान और उत्साहित महसूस करेंगे। करियर में सुनहरा अवसर मिल सकता है।
कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का अवसर मिल सकता है। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करने की सोच सकते हैं। अटका हुआ पैसा आज मिल सकता है। बच्चों के मार्गदर्शन और शिक्षा पर विशेष ध्यान देंगे।
कोई नया विचार आपके लिए लाभदायक साबित होगा। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में रिश्तेदारों या परिचितों का सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की अड़चनें दूर होंगी। बच्चों की संगति पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।
जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। प्रेम संबंधों को परिवार की स्वीकृति मिलने से खुशी मिलेगी। आपकी विनम्रता और व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। आराम और सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। आय में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा।
बिजनेस के संबंध मजबूत होंगे और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घर में कोई मांगलिक आयोजन होने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें।
व्यापारियों को कुछ मामलों में असंतोष महसूस हो सकता है। अनावश्यक बहस से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। पैसों से जुड़े कार्यों के लिए समय अनुकूल है। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। मित्रों के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।