Feedback
बिहार की राजधानी पटना में खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के विवाद में अब नया ट्विस्ट आ गया है. खान सर ने अपनी कोचिंग के बाहर 10 राउंड फायरिंग का दावा किया था. पटना पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया था, जिसके बाद खान सर ने अपने दावे से एक ही दिन में यू-टर्न ले लिया था. अब इस मामले में नया ट्विस्ट आ गया है.
अब पटना पुलिस ने फायरिंग के केस में खान सर की कोचिंग के ही दो गार्ड्स को उठा लिया है. रोशन आनंद की कोचिंग के लोगों और खान सर की कोचिंग के लोगों में जो मारपीट की घटना हुई थी, उसके बाद खान सर के ही गार्ड्स ने फायरिंग की थी. फायरिंग की इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी शख्स ने बना लिया था.
उस शख्स को पकड़कर लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो डिलीट भी कराया था. हालांकि, यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो में खान सर की कोचिंग के ही गार्ड्स फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद एक्शन में आई पटना पुलिस ने खान सर की कोचिंग के दो गार्ड्स को पकड़ लिया है.
यह भी पढ़ें: खान सर की कोचिंग अटैक मामले में एक्शन, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार
फायरिंग केस में आए इस नए ट्विस्ट के बाद अब कोचिंग संचालक खान सर के ऊपर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. दरअसल, इस पूरे विवाद के बीच पुलिस ने ज्ञानदीप कोचिंग के डायरेक्टर को पकड़ लिया था. ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने खान सर की कोचिंग के गार्ड्स को भी पकड़ लिया है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं खान सर? जिनके कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग, छात्रों के हीरो के साथ हैं ‘विवादों के सेंटर’
गौरतलब है कि पटना के मुसल्लहपुर में खान सर का कोचिंग सेंटर है. इस कोचिंग सेंटर पर दो जून की रात में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई थी. आरोप ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोगों पर लगा. रात में खान सर ने फायरिंग का भी आरोप लगाया. हालांकि, पटना पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में उनकी ओर से फायरिंग की घटना का कोई जिक्र नहीं किया गया. वह 24 घंटे से भी कम समय में अपने बयान से पलट गए थे.
यह भी पढ़ें: पटना के कोचिंग संस्थानों के लिए आया नया नियम, खान सर की कोचिंग पर हुई थी तोड़फोड़
बाद में पटना पुलिस ने घटना को लेकर जो बयान जारी किया, उसमें भी फायरिंग की बात नहीं थी. पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने घटना के पीछे दो कोचिंग संस्थानों की आपसी प्रतिस्पर्धा को कारण बताया था. बता दें कि खान सर और रोशन आनंद, दोनों के ही कोचिंग सेंटर में प्रतिद्वंद्विता रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू