Feedback
कर्नाटक में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपने मंत्रियों के विभागों का ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री ने खुद के पास वित्त, कैबिनेट मामले और इंटेलिजेंस जैसे सबसे अहम विभाग रखे हैं, जबकि डिप्टी सीएम डॉ. जी परमेश्वर को राजस्व विभाग सौंपा गया है.
कैबिनेट आवंटन में सबसे अहम पद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को मिला है. उन्हें राज्य का नया गृह मंत्री नियुक्त किया गया है. हालांकि इंटेलिजेंस विभाग मुख्यमंत्री के पास रहेगा. इसके साथ ही खड़गे आईटी, बीटी और ई-गवर्नेंस विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.
पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बेटे को भी जगह
पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया को भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है. उन्हें शहरी विकास मंत्रालय सौंपा गया है.
बता दें कि डीके शिवकुमार ने बीते बुधवार को ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर समेत 13 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की. लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने डी.के. शिवकुमार और अन्य नेताओं ओ पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी.
शिवकुमार और परमेश्वर के अलावा केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी, सतीश जारकीहोली, कृष्णा बायरेगौड़ा, प्रियांक खड़गे, यूटी खादर, ईश्वर खंड्रे, यतींद्र सिद्धारमैया, बायराठी सुरेश और शरण प्रकाश पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली. यूटी खादर और यतींद्र सिद्धारमैया को छोड़कर बाकी सभी नेता पिछली सिद्धारमैया सरकार में मंत्री रह चुके थे.
खादर कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष थे, जबकि विधान परिषद सदस्य यतींद्र सिद्धारमैया पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पुत्र हैं. डीके शिवकुमार को 30 मई को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था. इससे पहले 28 मई को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था. शिवकुमार पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू