कर्क राशिफल 5 जून 2026: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल – Hindustan Hindi News

Aaj ka kark rashifal 5 June 2026, Today Cancer Horoscope: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक तौर पर परेशानी भरा साबित हो सकता है। मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को मजबूत करेंगे। आत्मविश्वास और धैर्य के साथ कार्यों को करने से सफलता मिल सकती है। गुस्से और आवेश में आकर कोई फैसला नहीं लें। जल्दबाजी में फैसला नहीं लें। कारोबार में पैसों से जुड़े लेनदेन को स्थगित रखें। रोजगार में तरक्की के संकेत हैं। परिवार जनों का साथ मिलेगा। घर में खुशियों का आगमन होगा। पढ़ें 5 जून 2026 का कर्क राशिफल-
कर्क राशि वालों के लिए प्रेम-संबंधों की स्थिति अच्छी है। लग्नेश स्वयं चंद्रमा ही है। चंद्रमा सप्तम भाव में हैं। बड़ा प्रसन्न जीवन चल रहा है। पंचमेश मंगल दशम भाव में है। स्वास्थ्य आपका अच्छा है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेम आपका व्यवसाय में शामिल हो रहा है। नए प्रेम को प्रैक्टिकली सोचकर आप नया रूप दे रहे हैं। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है, क्योंकि आप उनसे कोई बात शेयर करना भूल सकते हैं।
धन भाव में केतु विराजमान है। केतु को आकस्मिक घटनाओं का कारक माना जाता है। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। धन की स्थिति में सुधार हो सकता है। हालांकि आज आपको निवेश से जुड़े मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए। इसलिए थोड़ा सा सोच-समझकर आगे बढ़ें। व्यावसायिक स्थिति अच्छी है। आपको आज धन किस दिशा में खर्च करना है इसको ध्यान में जरूर रखें।
कर्क राशि वालों को आज नौकरी और बिजनेस में उठाए गए फैसले लाभकारी रहने वाले हैं। ऑफिस में सीनियर्स से बात करने का यही समय है। अप्रेजल मिलने के संकेत हैं। बस कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से बचें। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है। आज आप उन लोगों पर नजर रखें, जो आपसे और आपके काम से ईर्ष्या करते हैं।
कर्क राशि वालों का आज मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन काम का बोझ आपको मानसिक तनाव दे सकता है, इसलिए पर्याप्त आराम करें। दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करने से बेहतरीन फल मिलेंगे।
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ी परेशानी वाली बात नहीं है। अपनों का सहयोग किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता दिला सकते हैं।
संक्षिप्त विवरण
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।
इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।
इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।
विशेषज्ञता
ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News