मैं PM मोदी को बहुत पसंद करता हूं, वह मेरे अच्छे दोस्त; ट्रेड डील के बीच ट्रंप ने की तारीफ – Hindustan Hindi News

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। वाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और भारत जल्द ही एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर पहुंचने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों को लेकर भी कई अहम बातें कहीं।

ओवल ऑफिस में मीडिया से रूबरू होते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के मजबूत रिश्तों और पीएम मोदी के साथ अपनी केमिस्ट्री का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा, “मैं आपके प्रधानमंत्री को बहुत पसंद करता हूं। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और हमारे बीच बेहतरीन तालमेल है। हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं।”

तारीफ के साथ-साथ ट्रंप ने अपने पुराने तेवर दिखाते हुए व्यापार असंतुलन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, “बरसों तक भारत ने अमेरिका का फायदा उठाया। उन्होंने हमारे सामानों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाए और खुद कुछ नहीं चुकाया। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और हम भारत के साथ काफी मुनाफा कमा रहे हैं। बहरहाल, हम जल्द ही एक डील पर पहुंच जाएंगे।”

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News