Indian Railways: भारतीय रेलवे अपनी अनोखी और खास पहचान के लिए जाना जाता है. इसी नेटवर्क में एक ऐसा रहस्यमयी रेलवे स्टेशन भी मौजूद है, जो लोगों को काफी हैरान करता है. पंजाब में स्थित हुसैनीवाला रेलवे स्टेशन एक अलग ही पहचान रखता है, क्योंकि यहां रोजाना ट्रेनें नहीं चलतीं. इस स्टेशन पर पूरे साल में सिर्फ दो बार ही ट्रेन की आवाजाही होती है, जिससे यह देश के सबसे अनोखे रेलवे स्टेशनों में शामिल हो जाता है.
यह स्टेशन फिरोजपुर और हुसैनीवाला बॉर्डर के बीच स्थित है और रेलवे लाइन का अंतिम सिरा माना जाता है, जहां से आगे कोई ट्रेन नहीं जाती. भारत-पाकिस्तान सीमा के बेहद करीब होने की वजह से यह जगह ऐतिहासिक और भावनात्मक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है.
खो गया आधार नंबर? घर बैठे मिनटों में ऐसे करें रिकवर, जानिए पूरा प्रोसेस
खास दिनों पर चलती है ये ट्रेन
इस रेलवे स्टेशन पर साल में केवल दो ही खास मौकों पर ट्रेन चलती है, जो इसे बाकी सभी स्टेशनों से अलग और बेहद खास बनाता है. पहला मौका 23 मार्च का होता है, जब पूरे देश में शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी जाती है और उनकी याद में विशेष आयोजन किए जाते हैं. इस दिन फीरोजपुर कैंट से हुसैनीवाला तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है.
भारत-पाकिस्तान सीमा के बेहद करीब
दूसरा मौका 13 अप्रैल यानी वैसाखी का त्योहार होता है, जब फिर से इस रूट पर विशेष ट्रेन सेवा शुरू की जाती है ताकि लोग इस ऐतिहासिक जगह तक आसानी से पहुंच सकें. हुसैनीवाला रेलवे स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह रेलवे लाइन का अंतिम बिंदु है. यहां पहुंचने के बाद ट्रेन आगे नहीं जा सकती, क्योंकि इसके आगे कोई रेल ट्रैक मौजूद नहीं है. इसलिए ट्रेन को उसी दिशा में वापस लौटना पड़ता है. भारत-पाकिस्तान सीमा के बेहद करीब स्थित होने और ऐतिहासिक महत्व के कारण यह स्टेशन सिर्फ एक रेलवे स्टेशन नहीं, बल्कि देश की भावनाओं और इतिहास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है.
इन्वर्टर बैटरी ड्रेन हो रही है जल्दी? ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.