वैभव सूर्यवंशी की सादगी ने जीता दिल… श्रीलंका में खुद ट्रॉली ठेलते दिखे 'बेबी बॉस’, VIDEO – AajTak

Feedback
IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब एक नई चुनौती के लिए तैयार हैं. राजस्थान रॉयल्स (RR) के इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने श्रीलंका के दाम्बुला में दस्तक दे दी है, जहां वो ट्राई सीरीज में भारत-ए टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे. आईपीएल में गेंदबाजों के लिए काल बने वैभव अब विदेशी सरजमीं पर अपनी प्रतिभा का दम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच दाम्बुला खेली जाने वाली इस ट्राई सीरीज को भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सितारों की परीक्षा माना जा रहा है. ऐसे में सबसे ज्यादा निगाहें ‘बेबी बॉस’ वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिन्होंने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था.
🚨 Boss Baby has landed in Sri Lanka! 😎🇱🇰

Teen sensation Vaibhav Suryavanshi arrives in Dambulla for the Tri-Nation A Team Series featuring Sri Lanka A, India A and Afghanistan A.

All eyes on one of cricket’s brightest young talents 👀🔥 pic.twitter.com/p1Pry3FYYX
सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव ने जो कारनामा किया, वह किसी सपने से कम नहीं था. उन्होंने पूरे IPL सीजन में 776 रन बनाए. वैभव ने 237.30 की अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और रिकॉर्ड 72 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया. यही वजह है कि अब उनके हर कदम पर क्रिकेट फैन्स और चयनकर्ताओं की नजर बनी हुई है.
श्रीलंका पहुंचने के बाद वैभव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इसमें वैभव अपनी ट्रॉफी खुद ठेल रहे हैं. बाकी खिलाड़ी भी ऐसा ही करते नजर आए. फैन्स इस युवा बल्लेबाज को भारत-ए की जर्सी में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. कई क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैभव इस ट्राई सीरीज में भी अपना दम दिखाने में सफल रहते हैं, तो सीनियर भारतीय टीम का दरवाजा उनके लिए ज्यादा दूर नहीं होगा.
यह टूर्नामेंट सिर्फ एक ट्राई सीरीज नहीं, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित करने का बड़ा मंच है. यहां अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भविष्य में टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिल सकता है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है.
वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी ताकत उनकी निडर बल्लेबाजी है. उम्र महज 15 साल, लेकिन खेलने का अंदाज किसी अनुभवी बल्लेबाज जैसा. बड़े शॉट लगाने की क्षमता, दबाव में खेलने का आत्मविश्वास और मैच का रुख बदलने की काबिलियत ने उन्हें देश के सबसे चर्चित युवा क्रिकेटरों में शामिल कर दिया है.
ट्राई सीरीज का पूरा शेड्यूल
♦ 09 जून: इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए
♦ 11 जून: इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए
♦ 13 जून: अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए
♦ 15 जून: इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए
♦ 17 जून: इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए
♦ 19 जून: अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए
♦ 21-जून: फाइनल
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News