Published By: Rishabh Kumar | Updated: Jun 5, 2026, 4:39 PM
जून 2026 में अबतक तीन दमदार फोन लॉन्च हो चुके हैं, ये स्मार्टफोन Lava, Motorola और Xiaomi कंपनी की हैं. इनमें बेहतरीन बैटरी बैकअप, कैमरा के साथ कई और दमदार फीचर्स मिलते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से…
देसी स्मार्टफोन कंपनी लावा ने 4 जून को भारत में नया BOLD N2 5G लॉन्च किया है. 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है, जबकि बिक्री 9 जून से शुरू होगी.
स्मार्टफोन में UNISOC T8200 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी, 18W चार्जिंग, 13MP रियर कैमरा, 5MP सेल्फी कैमरा और IP64 रेटिंग दी गई है. ये Android 16 Go Edition पर चलता है.
Motorola ने अपने 5G स्मार्टफोन Edge 70 Pro + को 4 जून को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था. इसमें 6500 mAh की बैटरी मिलती है. इसकी कीमत की बात करें तो ₹44,999 रखी गई है.
इसके अलावा Edge 70 Pro + में रियर कैमरे में 50 MP Primary Camera, 50 MP Ultra-Wide Angle Macro Camera, 50 MP Telephoto के कैमरा सेट मिलता है और फ्रंट में 50 MP सेल्फी कैमरा मिलता है.
4 जून को ही Xiaomi 17T लॉन्च हुआ है. ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8000 सीरीज चिप और 67W फ़ास्ट चार्जिंग वाली बड़ी 6,500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आती है.
इसके अलावा इसका Leica-ट्यून्ड ट्रिपल कैमरा सिस्टम 120x तक डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है, और डिस्प्ले में कई TUV Rheinland आई-केयर सर्टिफ़िकेशन हैं. इसकी कीमत की बात करें तो ₹59,999 है.
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED