रेलवे के कंफर्म टिकटों की कालाबाजारी पर लगेगा ब्रेक, IRCTC ने 3 करोड़ यूजर ID पर लिया एक्शन – Hindustan Hindi News

आईआरसीटीसी ने रेलवे टिकट बुकिंग में हो रही धोखाधड़ी को रोकने के लिए बड़ा ऑपरेशन चलाया है। 3 करोड़ से अधिक संदिग्ध यूजर आईडी को डिएक्टिवेट कर दिया गया है। 6 करोड़ अन्य खातों को वेरिफिकेशन के लिए चिह्नित किया गया है। यह कदम उन यात्रियों की शिकायतों के बाद उठाया गया है, जिन्हें कंफर्म टिकट मिलने में दिक्कत हो रही है।

IRCTC के अधिकारियों के अनुसार, नकली खातों, बॉट्स और दलालों के कारण सामान्य यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहा था। वर्ष के दौरान 501 शिकायतों के आधार पर 4.2 लाख संदिग्ध PNR की जांच की गई और 13,343 संदिग्ध ईमेल डोमेन को ब्लॉक किया गया। इस पहल से टिकट उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है।

टिकटिंग सिस्टम की सुरक्षा पर फोकस

आईआरसीटीसी ने अपने ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग को रोकने के लिए संदिग्ध डिजिटल पहचानों और बुकिंग पैटर्न पर नजर रखना तेज कर दिया है। यात्री अक्सर शिकायत करते हैं कि पीक बुकिंग समय में टिकट्स तुरंत खत्म हो जाते हैं। नकली खातों के माध्यम से बड़े पैमाने पर टिकट बुक करके उन्हें बाद में महंगे दामों पर बेचा जाता है।

आईआरसीटीसी के इस अभियान से सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ेगी और असली यात्रियों को आसानी होगी। रेलवे ने साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर भी कार्रवाई तेज की है। यह कदम भारतीय रेलवे की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में एक अहम प्रयास है।

रेलवे किचनों में AI की निगरानी

टिकटिंग सुधार के साथ-साथ आईआरसीटीसी ने खानपान सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए AI का विस्तार किया है। अब 800 से अधिक रेलवे किचनों पर 2,394 स्मार्ट कैमरों के माध्यम से एआई निगरानी चल रही है। ये कैमरे 9 प्रकार की स्वच्छता उल्लंघनों का पता लगाते हैं, जैसे हेड कैप और पारदर्शी दस्ताने न पहनना, सफाई में लापरवाही और चूहे, मक्खी, कॉकरोच जैसे कीटों की उपस्थिति। एआई इतना संवेदनशील है कि 7-8 मिलीमीटर जितने छोटे कीड़े को भी पहचान लेता है। सबसे आम उल्लंघन हेड कैप न पहनने का है।

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News