Feedback
तमिलनाडु में बीजेपी के भीतर दरार साफ दिखाई देने लगी है. पार्टी की राज्य सचिव सुमति वेंकटेश ने इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही बीजेपी तमिलनाडु के राज्य उपाध्यक्ष करू नागराजन ने भी पार्टी छोड़ने का फैसला किया है. दोनों नेताओं के इस्तीफों से राज्य में बीजेपी की आंतरिक राजनीति में हलचल तेज हो गई है.
बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष रह चुके के. अन्नामलाई ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया. वहीं, जानकारी के मुताबिक, करू नागराजन एयरपोर्ट पर के. अन्नामलाई से मुलाकात करेंगे.
अन्नामलाई ने ऐलान किया कि वे तमिलनाडु में एक नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत करने जा रहे हैं. अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ने की वजह बताते हुए कहा, मैं जनता के बीच रहकर उनके साथ काम करना चाहता था. मेरी दृढ़ इच्छा थी कि बीजेपी तमिलनाडु में हर चुनाव अपने दम पर लड़े.
राजनीति से नहीं बनाएंगे दूरी अन्नामलाई
अन्नामलाई ने स्पष्ट कर दिया है कि वह राजनीति से दूरी नहीं बना रहे हैं. इसके बजाय, वह जमीनी स्तर पर राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत करने जा रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने नए आंदोलन ‘अन्नामलाई मक्कल इयक्कम’की घोषणा भी कर दी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू