दिल्ली के मालवीय नगर में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड ने फायर सेफ्टी और अवैध निर्माण को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इस दर्दनाक हादसे में करीब 21 लोगों की जान चली गई, जिसके बाद दिल्ली सरकार और प्रशासन दोनों एक्टिव हो गए हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस इमारत में आग लगी थी, वह बिना फायर एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) के चल रही थी. पांच मंजिला इस इमारत में आने-जाने के लिए केवल एक ही रास्ता था, जिससे आग लगने के बाद लोगों कैसे ही बाहर निकल पाते. अधिकारियों के अनुसार, जांच में सुरक्षा से जुड़ी कई गंभीर लापरवाहियां भी सामने आई हैं.
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम (MCD) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी इलाके में अवैध निर्माण, गैरकानूनी मंजिलों का विस्तार या भवन नियमों के उल्लंघन की जिम्मेदारी सीधे संबंधित इंजीनियरों, तकनीकी कर्मचारियों और निगरानी अधिकारियों की होगी. LG ने नगर निगम को ऐसी इमारतों की पहचान कर उन्हें सील करने या ध्वस्त करने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने को कहा है. साथ ही भवन निर्माण नियमों को सख्ती से लागू करने और दोषियों पर कार्रवाई के लिए नया नियामक ढांचा तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं.
अवैध निर्माण और फायर सेफ्टी के अलावा बैठक में मानसून की तैयारियों की भी समीक्षा की गई. MCD ने नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को लेकर अपनी कार्ययोजना पेश की. इस दौरान, एलजी ने निर्देश दिया कि मानसून शुरू होने से पहले सभी सड़कों की मरम्मत और फुटपाथों से जुड़े काम पूरे कर लिए जाएं. प्रशासन का मानना है कि बेहतर शहरी प्रबंधन, सख्त निगरानी और नियमों का पालन ही भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका होगा.
इससे पहले सीएम रेखा गुप्ता ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाकर पूरे मामले की समीक्षा की. उन्होंने दिल्ली के सभी होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक भवनों का विशेष फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जहां भी नियमों की अनदेखी या अधिकारियों की लापरवाही सामने आएगी, वहां जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने का भरोसा भी दिलाया और कहा कि राहत, इलाज और पुनर्वास से जुड़े सभी इंतजाम प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED