Feedback
Surya Gochar June 2026: 15 जून को सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं. ज्योतिषविदों ने इस सूर्य गोचर को चार राशियों के लिए शुभ बताया है. ज्योतिषविदों का मानना है कि इस राशि परिवर्तन से मेष, मिथुन, सिंह और मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है. इन राशियों को करियर, कारोबार, सेहत और आर्थिक मोर्चे पर जबरदस्त लाभ प्राप्त हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि आगामी सूर्य गोचर किन राशियों को लाभ देने वाला है.
मेष राशि
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. महत्वपूर्ण निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार और रिश्तों में सामंजस्य बढ़ने वाला है. सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है. भूमि, भवन या वाहन से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. भाग्य आपका साथ देगा और आपके लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे.
मिथुन राशि
सूर्य का गोचर मिथुन राशि में होने जा रहा है. इसलिए इसका सर्वाधिक शुभ प्रभाव इसी राशि पर रहेगा. भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं. इस समय आपके नेतृत्व क्षमता में सुधार हो सकता है और लोग आपकी राय को महत्व दे सकते हैं. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनाएंगे. बातचीत में संतुलन बनाए रखने से कई बड़े काम आसान हो सकते हैं. मानसिक तनाव कम होगा, जिससे ऊर्जा और उत्साह में बढ़ोतरी महसूस हो सकती है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए भी सूर्य का यह गोचर आर्थिक दृष्टि से लाभकारी माना जा रहा है. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां या पदोन्नति मिलने की संभावना है. व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफा मिलने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. मेहनत का परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है.
मकर राशि
यह सूर्य गोचर नौकरी-व्यवसाय में आपकी स्थिति मजबूत होने के संकेत दे रहा है. मेहनत का उचित परिणाम मिलने से संतोष की भावना बढ़ सकती है. आकस्मिक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. साथ ही, आपको स्वास्थ्य के मोर्चे पर राहत देने वाला है. यदि पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां चल रही हैं तो उनमें धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू