'दिल डूबा' गा रहे थे पापा, बेटी ने दिया ऐसा साथ; बार-बार देखा जा रहा वीडियो – AajTak

Feedback
सोशल मीडिया को अक्सर नेगेटिव खबरों और विवादों का अड्डा कहा जाता है. यहां गुस्सा, बहस और ट्रोलिंग वाली पोस्ट तेजी से वायरल होती हैं. लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा मासूम और दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आ जाता है, जो नफरत भरी तमाम पोस्टों पर भारी पड़ जाता है. इन दिनों एक ऐसी ही पिता-बेटी की प्यारी जुगलबंदी इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही है. बेटी और उसके डियर डैड की सिंगिंग ट्यूनिंग देखकर लोगों का मन ही नहीं भर रहा.
इंस्टाग्राम क्रिएटर यश श्रीवास्तव ने अपनी नन्ही बेटी अविका के साथ गाना गाते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को अब तक 2.03 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
वीडियो में पिता-बेटी साल 2004 की फिल्म खाकी के मशहूर गाने दिल डूबा पर सुर मिलाते नजर आते हैं. यश अपनी बेटी को गोद में लेकर गाना शुरू करते हैं और तभी अविका बिल्कुल सही मौके पर उत्साह से “हां!” कहती है. बेटी की यह मासूम प्रतिक्रिया सुनकर यश भी हंस पड़ते हैं, लेकिन गाना जारी रखते हैं. इसके बाद दोनों की ट्यूनिंग ऐसा समां बांधती है कि लोग वीडियो बार-बार देखने को मजबूर हो जाते हैं.
अविका की टाइमिंग पर फिदा हुए लोग
वीडियो में दोनों मुस्कुराते हुए झूमते नजर आते हैं. बीच-बीच में अविका की प्यारी प्रतिक्रियाएं गाने में अलग ही रंग भर देती हैं. यही अनस्क्रिप्टेड और स्वाभाविक पल लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है.
कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने लिखा कि अविका की टाइमिंग इतनी शानदार थी कि उसकी छोटी-सी एंट्री भी गाने का हिस्सा लग रही थी. कुछ लोगों ने कहा कि यह वीडियो उन्हें अपने बचपन और उन गीतों की याद दिला गया, जिन्हें सुनते हुए वे बड़े हुए थे.
देखें वायरल वीडियो
A post shared by Avika Yash Shrivastava (@yashrivastava17)
यश पहले भी शेयर कर चुके हैं ऐसे वीडियो
हालांकि, यश श्रीवास्तव का अपनी बेटी के साथ यह पहला वायरल वीडियो नहीं है. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता-बेटी की ऐसी कई सिंगिंग क्लिप्स मौजूद हैं, जिन्हें लोगों ने खूब प्यार दिया है. यही वजह है कि कई फॉलोअर्स उनकी नई वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं.
A post shared by Avika Yash Shrivastava (@yashrivastava17)
पिता-बेटी की बॉन्डिंग ने जीता दिल
कई दर्शकों ने इस वीडियो को ऐसा कंटेंट बताया जिसे बिना मुस्कुराए देख पाना मुश्किल है. लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक गाने का वीडियो नहीं, बल्कि पिता-बेटी के प्यार, अपनापन और खुशियों से भरे एक सच्चे पल की झलक है.
सोशल मीडिया पर जहां अक्सर दिखावटी और सजाए-संवारे कंटेंट की भरमार रहती है, वहीं यह सरल, सहज और वास्तविक वीडियो लोगों को बेहद खास लगा. शायद यही वजह है कि करोड़ों लोग इस छोटी-सी प्यारी जुगलबंदी पर अपना दिल हार बैठे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News