नंदीग्राम त्याग दिया और भवानीपुर, शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर जीत को कैसे किया याद – Hindustan Hindi News

मैं आभारी हूं कि गंगोत्री से गंगासागर को जोड़ने का सपना पूरा हुआ। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को ‘सनातन चेतना और राम राज्य जागरण’ कार्यक्रम में बोलते हुए यह बात कही। शुभेंदु अधिकारी ने कहाकि इसको लेकर पीएम मोदी का स्पष्ट दृष्टिकोण था। यह सभी के द्वारा साकार हुआ है। उन्होंने कहाकि मैं आभारी हूं कि पूरे क्षेत्र, उत्तराखंड की पवित्र भूमि से लेकर सागर के तट तक, अब भगवा रंग से सुसज्जित है और कमल खिला है। अब, हमें काम करना चाहिए, निर्माण करना चाहिए, नए विकास करना चाहिए, और सभी की भलाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

भवानीपुर का किया खास जिक्र
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने आगे कहाकि भवानीपुर में क्या शानदार उपलब्धि हासिल हुई है। वहां पर तो चमत्कार हो गया। उन्होंने कहाकि मेरी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर कोई एकजुट था। मैंने दो सीटों पर चुनाव जीत लिया था। मैंने नंदीग्राम त्याग दिया और भवानीपुर को रखा। शुभेंदु ने कहाकि आपने मुझे अपनाया और मैंने आपके साथ एक संबंध बनाया। साथ मिलकर हम बंगाल, कोलकाता और भवानीपुर को ऊपर उठाने और सशक्त बनाने के लिए काम करेंगे। सभी गुंडे भाग गए हैं। अब बाकी आप मेरे ऊपर छोड़ दीजिए। सब कुछ ठीक हो जाएगा। गौरतलब है कि शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को शिकस्त देकर जीत हासिल की है।

पीएम मोदी ने जीत पर कही थी यह बात
पीएम मोदी के जिस बयान का जिक्र शुभेंदु अधिकारी कर रहे हैं, वह उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की सरकार बनने के बाद दिया था। पीएम मोदी ने कहा था कि गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है। यह भाजपा कार्यकर्ताओं की वर्षों की मेहनत का नतीजा है। पीएम ने कहा था कि यह जीत सिर्फ चुनावी सफलता नहीं है बल्कि जनता के भरोसे की वापसी है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने ममता बनर्जी के 15 साल के शासन का अंत किया है। इस तरह से यहां पर पहली बार भाजपा सत्ता में आई है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी इसके साथ ही बंगाल में सत्ता से बाहर हो गई है।

रेलवे योजनाओं पर की बात
इससे पहले पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहाकि आने वाले वर्षों में राज्य में लगभग एक लाख करोड़ रुपए की रेलवे परियोजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को इन परियोजनाओं के वास्ते रेलवे को जमीन देने की समयसीमा तय करने का निर्देश दिया। अधिकारी ने यहां राज्य सचिवालय में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता में यह घोषणा की। उन्होंने कहाकि पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान राज्य और केंद्र के बीच टकराव की स्थिति थी। फलस्वरूप बंगाल में रेलवे विकास लगभग ठप हो गया था। अब सरकार बदलने के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहाकि राज्य के प्रत्येक जिले को रेलवे नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News