Food Safety India: क्या न्यूज पेपर में बेचते हैं खाना? जुर्माने के साथ होगी जेल, FSSAI की चेतावनी – Mint

Food Safety India: अगर आप एक फूड बिजनेस चलाते हैं और समोसा, कचौड़ी या वड़ा-पाव जैसी खाने-पीने की चीजें ग्राहकों को अखबार में लपेटकर दे रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एक बड़ा और सख्त अल्टीमेटम जारी किया है। FSSAI ने साफ कर दिया है कि खाने-पीने की चीजों को पैक करने या परोसने के लिए अखबार का इस्तेमाल कानूनन अपराध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FSSAI ने एक्स पर चेतावनी दी है कि छपाई की स्याही में सीसा और अन्य भारी धातुओं सहित कई हानिकारक रसायन होते हैं। पैकिंग के लिए न्यूज पेपर के इस्‍तेमाल से खाना खराब हो जाता है और लंबी अवधि के बाद स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा हो सकता है। वहीं 6 महीने तक की जेल और 5 लाख तक का जुर्माना हो सकता है।
अखबार को छापने के लिए जिस इंक का इस्तेमाल होता है, उसे बनाने में कई तरह के हानिकारक रसायन, सिंथेटिक रंग, पिगमेंट और बाइंडर्स का इस्तेमाल किया जाता है। सबसे खतरनाक बात ये है कि इसमें सीसा और अन्य भारी धातुएं मौजूद होती हैं। ऐसे में जब खाना गर्म होता है, तो अखबार की इंक पिघलने लगती है। यह स्याही बहुत आसानी से आपके खाने में चिपक जाती है। जब आप वो खाना खाते हैं, तो ये केमिकल और सीसा सीधे आपके पेट में पहुंच जाते हैं।
बता दें कि ये नियम आज नहीं बना है। FSSAI ने याद दिलाया कि खाद्य सुरक्षा और मानक (पैकेजिंग) नियम, 2018 के तहत किसी भी छपे हुए कागज या अखबार का इस्तेमाल खाने की चीजों को रखने, लपेटने या परोसने के लिए पहले से ही पूरी तरह प्रतिबंधित है। खाद्य सुरक्षा कानून (Food Safety Law) के तहत दुकान का लाइसेंस रद्द और भारी जुर्माना हो सकता है।
अनुज श्रीवास्तव ने पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाई है। साल 2019 में CCS University से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप से अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्हें खबरों की जमीनी समझ और फील्ड वर्क का शुरुआती अनुभव मिला। इसके बाद वन इंडिया हिंदी में उन्हें डिजिटल कंटेंट को नए एंगल से पेश करने का मौका मिला,जिसने उनके लेखन को नई धार दी। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए अनुज ने बीते 7 वर्षों में कंटेंट की बदलती दुनिया को बेहद करीब से देखा है। ट्रेंड्स को पढ़ना, टोन को पकड़ना और खबरों को दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनका सबसे मजबूत पक्ष बन चुका है। इसके बाद उन्होंने नवभारतटाइम्स.कॉम में 3 साल तक बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर काम किया,जहां उनका फोकस राजनीति वायरल और ट्रेंडिंग खबरों पर रहा। इस दौरान अनुज ने न सिर्फ तेजी से बदलते डिजिटल ट्रेंड्स को पहचाना,बल्कि खबरों को ज्यादा प्रभावशाली और पाठकों से जुड़ाव भरा बनाने की कला में भी निपुणता हासिल की। हमेशा नयेपन की तलाश में रहते हुए अनुज अपने नाम को सार्थक करने की कोशिश जारी रखे हुए हैं। मई 2025 से अनुज Mint Hindi में राजनीति, बिजनेस, ट्रेंडिंग खबरों को कवर कर रहे हैं और डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Download the Mint app and read premium stories
Log in to our website to save your bookmarks. It'll just take a moment.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News