मारुति की इस नंबर-1 कार पर हजारों रुपये की छूट, कीमत सिर्फ ₹5.63 लाख; 30 km का माइलेज भी – Hindustan Hindi News

मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी बेस्ट-सेलिंग प्रीमियम हैचबैक मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) पर भी डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान मारुति बलेनो खरीदने पर अधिकतम 30,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं मारुति बलेनो के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

अगर बिक्री की बात करें तो बीते महीने यानी मई, 2026 में मारुति सुजुकी बलेनो की कुल 18,396 यूनिट्स बिक्री हुई। इस दौरान सालाना आधार पर बलेनो की बिक्री में 58 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 11,618 यूनिट था। बता दें कि बीते महीने मारुति सुजुकी बलेनो कंपनी की मॉडल-वाइज बिक्री में चौथे नंबर पर रही थी।

₹ 6.8 लाख से शुरू
₹ 6.39 – 9.15 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 5.99 – 10.57 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 5.99 – 9.1 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 7.2 – 8.75 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 6.3 – 10.77 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

मारुति बलेनो में पावरट्रेन के तौर पर 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 90bhp की अधिकतम पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, कार में सीएनजी पावरट्रेन का भी ऑप्शन दिया गया है। बता दें कि भारतीय ग्राहकों के लिए मारुति सुजुकी बलेनो कुल 4 वेरिएंट और 6 कलर ऑप्शन में मौजूद है।

दूसरी ओर फीचर्स के तौर पर कर में 9-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, एप्पल कारप्ले एंड एंड्राइड कनेक्टिविटी के अलावा एलइडी प्रोजेक्टर हैडलाइट भी दिया गया है। वहीं, सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मौजूद है।

भारत में बलेनो की एक्स-शोरूम कीमत 5.63 लाख से लेकर 8.96 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि मारुति सुजुकी बलेनो पेट्रोल वैरिएंट में 20 से 22 किमी तक माइलेज देती है। जबकि सीएनजी मोड पर करीब 30 किमी तक माइलेज देने का दावा करती है।

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News