टीकमगढ़ में 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल': कलेक्टर-एसपी ने चलाई साइकिल, बोले- इससे जीवन मं संतुलन की मिलती है… – Dainik Bhaskar

टीकमगढ़ में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने साइकिल चलाकर खिलाड़ियों और आमजन को फिटनेस तथा पर्यावरण
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि साइकिल चलाना हमें जीवन में संतुलन बनाए रखने की सीख देता है। उन्होंने बताया कि जिस तरह साइकिल चलाते समय संतुलन आवश्यक है, उसी तरह जीवन में सही-गलत और समय के उपयोग का संतुलन भी बेहद महत्वपूर्ण है। सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा ने फिटनेस के साथ पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।
यह आयोजन भारत सरकार एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण, टीकमगढ़ द्वारा किया गया था। सॉफ्टबॉल कोच पी. प्रसन्ना ने इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम के बाद, सभी अतिथियों और प्रतिभागियों ने साइकिल रैली में हिस्सा लिया, जिसका उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना था।
इस कार्यक्रम में हार्टफुलनेस, लॉयंस क्लब संगठन, सॉफ्टबॉल, हॉकी, फुटबॉल, स्विमिंग, क्रिकेट और सेपकटकरा सहित विभिन्न खेलों के 200 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र चंसोरिया ने किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदौरिया, हार्टफुलनेस समन्वयक नितिन बबेले और लायंस क्लब अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पी. प्रसन्ना कुमार, धनीराम अहिरवार, प्रियंक खरे, प्रिंस सेन, अनूप मंडल, कृतिका चंद्रा, अंकित राय, आसिफ खान, विनय प्रताप सिंह और अमन दुबे भी विशेष रूप से मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News