शुरू हुई E85 की बिक्री, सामान्य पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता; जानिए इस फ्यूल से दौड़ेंगी कौन-सी गाड़ियां – India.Com

E85 Fuel India: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भारत में E85 फ्यूल की आधिकारिक शुरुआत हो गई है. केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 5 जून को दिल्ली में इंडियन ऑयल के पहले E85 फ्यूल डिस्पेंसर का उद्घाटन किया और इसके साथ ही इसकी आधिकारिक रूप से बिक्री भी शुरू हो गई है. सरकार का मानना है कि यह फ्यूल न सिर्फ लोगों का खर्च कम करेगा, बल्कि पर्यावरण को भी फायदा पहुंचाएगा. फिलहाल इसकी शुरुआत सीमित स्तर पर की गई है, लेकिन आने वाले समय में इसका दायरा बढ़ाया जाएगा.

बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच E85 फ्यूल लोगों के लिए राहत की खबर लेकर आया है. दिल्ली में इसकी कीमत 82.12 रुपये प्रति लीटर रखी गई है. वहीं सामान्य पेट्रोल की कीमत करीब 102.12 रुपये प्रति लीटर है. यानी E85 फ्यूल पेट्रोल के मुकाबले लगभग 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता है. E85 नाम से ही साफ है कि इसमें 85 प्रतिशत इथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल मिलाया जाता है. इथेनॉल गन्ने और अन्य कृषि उत्पादों से तैयार किया जाता है, इसलिए इसे अपेक्षाकृत पर्यावरण के लिए बेहतर माना जाता है.

हालांकि E85 फ्यूल सस्ता जरूर है, लेकिन अभी हर वाहन में इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. फिलहाल भारत में केवल तीन दोपहिया वाहन ही E85 फ्यूल के लिए तैयार किए गए हैं. इनमें Hero Splendor+ Flex Fuel, Hero HF Deluxe Flex Fuel और Suzuki Gixxer SF 250 FFV शामिल हैं. हीरो की दोनों बाइक्स में 97.2cc का खास इंजन दिया गया है, जो अधिक इथेनॉल मिश्रण को आसानी से संभाल सकता है. वहीं सुजुकी की फ्लेक्स-फ्यूल बाइक पहले से बाजार में उपलब्ध है.

अगर आपकी बाइक या कार फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक वाली नहीं है, तो उसमें E85 फ्यूल डालना नुकसानदायक हो सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य इंजन इस फ्यूल के लिए डिजाइन नहीं किए गए हैं. ऐसे में इंजन के पुर्जों पर असर पड़ सकता है और वाहन में तकनीकी समस्या आ सकती है. इसलिए केवल वही वाहन E85 का इस्तेमाल करें, जिन्हें कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके लिए मंजूरी दी हो.
भारत में फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बढ़ावा देने की तैयारी तेज हो रही है. हाल ही में मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय वैगनआर का फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल भी पेश किया है, हालांकि इसकी बिक्री अभी शुरू नहीं हुई है. वहीं सरकार अगले दो वर्षों में E85 फ्यूल का नेटवर्क तेजी से बढ़ाने की योजना बना रही है. शुरुआत में यह फ्यूल दिल्ली-एनसीआर और महाराष्ट्र के कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर मिलेगा. सरकार का लक्ष्य 2026 के अंत तक 500 इथेनॉल पंप और 2027 तक करीब 5,000 पंप शुरू करने का है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News