गौतम गंभीर के कार्यकाल में 1-2 नहीं पूरे 10 उप कप्तान बदले गए, रोहित-सूर्या को कप्तानी से हटाया सो अलग – Hindustan Hindi News

गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के समय में भारतीय क्रिकेट में अब तक कई अहम फैसले लिए जा चुके हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने जब से पदभार संभाला है लीडरशिप पोजिशन में इतने सारे परिवर्तन कर दिए हैं जिसको देखकर आप भी हैरान हो सकते हैं। गौतम गंभीर के समय में कप्तानी में तो बड़े परिवर्तन देखने को मिले ही। जहां एक तरफ रोहित शर्मा को वनडे की कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया, वहीं अब सूर्यकुमार यादव को T20 की कप्तानी से हटकर श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। इसके साथ ही अगरकर-गंभीर की जोड़ी ने उप कप्तानी में भी बहुत अधिक परिवर्तन किए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी इन दोनों के समय में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर एक दो नहीं पूरे 10 उप कप्तान बदले जा चुके हैं।
गौतम गंभीर के टेन्योर में T20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के साथ पहले अक्षर पटेल को उप कप्तान बनाया गया। कुछ समय तक अक्षर पटेल भारतीय टीम के उप कप्तान रहे और उसके बाद इसमें परिवर्तन करते हुए उन्होंने शुभमन गिल को भारतीय टीम का उप कप्तान बनाया। हालांकि, जब गिल लगातार खराब प्रदर्शन करते रहे तब उनके फार्म को देखते हुए उन्हें T20 सेटअप से बाहर कर दिया गया और फिर विश्व कप के लिए एक बार फिर अक्षर पटेल को उप कप्तान बनाया गया। अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में तिलक वर्मा को भारतीय T20 टीम के उप कप्तान बनाया गया है। तीन उप कप्तान भारतीय T20 टीम में परिवर्तित हो चुके हैं, वहीं टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा परिवर्तन देखने को मिले हैं।
गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के टेन्योर में टेस्ट क्रिकेट में चार उप कप्तान बदले जा चुके हैं। पहले रवींद्र जडेजा भारतीय टीम के उप कप्तान थे, जिन्हें हटाकर गंभीर-अगर की जोड़ी और अन्य निर्णायक मंडल ने ने जसप्रीत बुमराह को उप कप्तान बनाया। उसके बाद ऋषभ पंत भारतीय टीम के उप कप्तान बने। हालांकि, अब एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट के सेटअप में परिवर्तन करते हुए ऋषभ पंत को उनकी उप कप्तानी से हटा दिया गया है। मौजूदा समय में लोकेश राहुल भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान हैं।
वनडे क्रिकेट में भी गौतम गंभीर और अगरकर की जोड़ी ने तीन उप-कप्तान अब तक बदल दिए हैं। पहले शुभमन गिल भारतीय टीम के उप कप्तान थे जो मौजूदा समय में भारतीय टीम के कप्तान बन गए हैं। इसके बाद श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया के वनडे टीम का उप- कप्तान बनाया गया था, लेकिन उन्हें भी हटाते हुए अब केएल राहुल को भारतीय वनडे टीम का उप कप्तान बना दिया गया है।
विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News