Mumbai News: NSCI वर्ली डोम में लाइव म्यूजिक इवेंट के दौरान युवक की गई जान, मौत की वजह कर देगी – ABP News

मुंबई के NSCI वर्ली डोम में एक लाइव म्यूजिक इवेंट के दौरान एक शख्स की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान 28 साल के वृषभ महेंद्र गंगुर्डे के तौर पर हुई है, जो माहिम इलाके में रहता था और अपने दोस्तों के साथ इवेंट में आया था. जानकारी के मुताबिक वृषभ ने अपने दोस्तों के साथ बहुत ज्यादा शराब पी थी. इवेंट के दौरान भीड़ में वृषभ और उसके एक दोस्त की तबीयत खराब हो गई.
इसके बाद, दोनों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. पुलिस ने बताया कि वृषभ की मौत हो गई, जबकि वृषभ के साथ मौजूद उसके दोस्त की हालत स्थिर है. घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जब युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. सूत्रों के मुताबिक लड़का डांस करते-करते अचानक गिर गया और उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया था.
प्रारंभिक जांच में सूत्रों ने बताया कि युवक ने बड़ी मात्रा में शराब का सेवन किया था और वह नशे की हालत में था. युवक के साथ एक युवती भी मौजूद थी, जिसने भी कथित तौर पर शराब का सेवन किया था. दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है.
पुलिस जांच में अब तक किसी भी तरह के ड्रग्स सेवन के सबूत नहीं मिले हैं. अधिकारियों ने फिलहाल ड्रग एंगल को खारिज कर दिया है. शुरुआती स्तर पर हार्ट अटैक की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. युवक की मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

पोस्टमॉर्टम और अन्य फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत के कारणों पर स्थिति साफ हो सकेगी. घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ, युवक की तबीयत कैसे बिगड़ी और मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जांच जारी है. ताड़देव पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा.
NSCI क्लब मेंबर सुरेंद्र दुग्गल ने कहा, ”मैं NSCI का मेंबर हूं. कल यहां हालात बहुत खराब थे. मैं यहां एक प्रोग्राम के लिए आया था. यहां बड़ी संख्या में युवा जमा हुए थे. इनमें से कई युवा इस प्रोग्राम के बाद होश में नहीं थे. इस घटना के लिए मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.
यह भी सवाल उठ रहा है कि पुलिस ने उन्हें आने कैसे दिया.”
मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है. मुंबई पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इसका ड्रग्स के इस्तेमाल से कोई लिंक है. इस इवेंट में हज़ारों दर्शक आए थे. पुलिस ने मौत का कारण पता लगाने के लिए मेडिकल रिपोर्ट और दूसरे सबूतों की जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक गोरेगांव नेस्को घटना के बाद, ताड़देव पुलिस ने वर्ली डोम में प्रोग्राम की इजाज़त देने से मना कर दिया था. हालांकि, सूत्रों ने बताया कि इस प्रोग्राम को इजाजत देने के लिए ऊपर के लेवल से निर्देश थे.
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई, 5 दिनों में 195 छापे, 1.99 करोड़ का प्रतिबंधित माल जब्त, 192 अरेस्ट
नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News