Feedback
Uttar Pradesh News: बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा चौराहे पर देर शाम उषा देवी नामक महिला ने अपने पति नेत्रपाल को गांव की ही एक लड़की (गर्लफ्रेंड) के साथ गाड़ी में जाते हुए देख लिया. पति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए महिला चलती गाड़ी के सामने आ गई. पति ने बचने के लिए कार की रफ्तार बढ़ा दी, जिसके बाद महिला ने रुकने के बजाय सीधे चलती हुई कार के बोनट पर छलांग लगा दी. स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी धीमी होने का फायदा उठाकर वह बोनट पर चढ़ी और कई मीटर तक घसीटती चली गई. राहगीरों ने बाइक आगे लगाकर कार को रुकवाया.
स्पीड ब्रेकर पर ऐसे पकड़ा रंगे हाथ
कटका रमन निवासी नेत्रपाल अपनी प्रेमिका के साथ कार से जा रहा था. देवचरा चौराहे पर अपने बच्चे के साथ खड़ी पत्नी उषा ने उसे देख लिया और पीछे दौड़ी. देवचरा फूल मंडी के पास स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी धीमी होते ही उषा बोनट पर चढ़ गई.
नेत्रपाल ने गाड़ी और दौड़ा दी. महिला की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने बाइक आगे अड़ाकर कार रुकवाई और पति को उतारकर पीट दिया. हालांकि, भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी पति अपनी प्रेमिका को लेकर मौके से भाग निकला.
थाने पहुंचा मामला और मुकदमा दर्ज
भरे बाजार में एक घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद मामला भमोरा थाने पहुंच गया. पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों पक्षों (महिला और पति के परिवार) को थाने बुलाया. इस मामले में एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि उषा देवी के पति द्वारा गाड़ी चलाई जा रही थी और महिला ने उसे रोकने का प्रयास किया. पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू