INDIA Bloc Meeting LIVE: 'जब हम सबने मजबूती से….', INDIA ब्लॉक की मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने क्या क – ABP News

दिल्ली में विपक्षी INDIA ब्लॉक की बैठक (INDIA Bloc Meeting Delhi) होगी, जिसमें बीजेपी से मुकाबला करने और एकजुट होकर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. विपक्ष की ये बैठक ‘कॉन्स्टीट्यूशन क्लब’ में होगी. इस बैठक में कांग्रेस के राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और मल्लिकार्जुन खरगे, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव और शिवसेना (उबाठा) के उद्धव ठाकरे समेत 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को बताया कि 23 राजनीतिक दलों ने इंडिया की बैठक में भागीदारी की पुष्टि की है. रमेश ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने अपने-अपने कारणों से इस विशेष बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है. डीएमके और आम आदमी पार्टी इस बैठक में शामिल नहीं होंगे, जबकि  थलापति विजय की टीवीके के गठबंधन के एक नए घटक के रूप में भाग लेने की संभावना है.
आम आदमी पार्टी ने पहले ही सार्वजनिक रूप से इस गठबंधन से दूरी बना चुकी है जबकि द्रमुक ने तमिलनाडु में कांग्रेस द्वारा उससे संबंध तोड़कर टीवीके (TVK) नीत सरकार में शामिल होने के बाद बैठक का बहिष्कार करने का फैसला करने की घोषणा की है. गठबंधन भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श करेगा और राज्यों के आगामी चुनावों तथा 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय मुद्दों पर मोदी सरकार का मुकाबला करने के लिए एकजुट मोर्चा के रूप में पेश करने का प्रयास करेगा. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हालिया हार ने भी विपक्षी गठबंधन को देश में भाजपा के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए एकजुट होने पर मजबूर किया है. 
एनसीपी एसपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, ‘देश में राष्ट्रीय पार्टियां एकजुट होने लगी हैं. भाजपा और उसकी सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में है. दूसरी ओर, जो लोग इस नेतृत्व को स्वीकार नहीं करते, वे भी एकजुट हो गए हैं. हम प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित करेंगे और आगे का रास्ता तलाशेंगे. मुझे विश्वास है कि कोई न कोई समाधान निकल आएगा. आज की बैठक में एक फॉर्मूला प्रस्तावित किया जाएगा, जिसमें यह सुझाव दिया जाएगा कि किसी को भी अपने रुख में अत्यधिक अड़ियल नहीं होना चाहिए. NCP का प्रतिनिधित्व करते हुए सुप्रिया सुले इस बैठक में शामिल हो रही हैं. इसके बाद, हम दिल्ली में बैठकर आगे का रास्ता निकालेंगे.’
Baramati, Maharashtra | NCP SP Chief Sharad Pawar says, “National parties in the country are beginning to come together. The BJP and its government are under the leadership of Narendra Modi. On the other hand, those who do not accept this leadership have come together. We will… pic.twitter.com/Ir0yX6MGn2

इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बाद दोपहर 2.30 बजे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. बता दें कि इस बैठक में 23 दल शामिल हुए, लेकिन डीएमके और आम आदमी पार्टी इसमें शामिल नहीं हुई.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News