ब्रैडमैन के रिकॉर्ड के पीछे शुभमन गिल, 25 साल में मानव सुथार का ऐसा कारनामा, 3 दिन के टेस्ट में क्या-क्या हो गया – Navbharat Times

भारतीय टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल एक बड़े रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बतौर कप्तान कम से कम 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में गिल का बल्लेबाजी औसत अब दूसरा सबसे सर्वश्रेष्ठ हो गया है। गिल फिलहाल 82.76 के अविश्वसनीय औसत के साथ खेल रहे हैं। इस मामले में वे अब सिर्फ क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सर डोनाल्ड ब्रैडमैन से पीछे हैं जिनका टेस्ट कप्तानी में औसत 101.51 का था।

अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेल रहे बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने अफगानिस्तान की पहली पारी में अपनी फिरकी से इतिहास रच दिया। सुथार ने महज 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इसके साथ ही वे भारत के लिए अपने टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इस सूची में साल 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 61 रन देकर 8 विकेट लेने वाले नरेंद्र हिरवानी आज भी पहले स्थान पर काबिज हैं।

मानव सुथार ने मैच में केवल पांच विकेट हॉल ही नहीं लिया बल्कि उन्होंने मैच की शुरुआत में ही एक अनोखा कारनामा कर दिखाया था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर के पहले ही ओवर में अफगानिस्तान का विकेट चटकाया। इसके साथ ही वे टेस्ट डेब्यू के पहले ओवर में विकेट लेने वाले भारत के आठवें गेंदबाज बन गए। भारत के लिए यह कारनामा पूरे 25 साल बाद हुआ है, इससे पहले साल 2001 में तेज गेंदबाज टीनू योहानन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट के पहले ही ओवर में सफलता हासिल की थी।

भारतीय बल्लेबाजों के दबदबे के बीच अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम सैफी ने अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया। सलीम ने भारतीय पारी के दौरान कड़ी मेहनत करते हुए 140 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भी अफगानी तेज गेंदबाज द्वारा किया गया दूसरा सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन है।

मैच के दूसरे दिन भारतीय पारी के दौरान शुभमन गिल और ऋषभ पंत की जोड़ी ने अफगानी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। इन दोनों धाकड़ खिलाड़ियों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 169 रनों की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी निभाई। यह साझेदारी अब टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए भारत की ओर से की गई सबसे बड़ी पार्टनरशिप बन गई है। इस ऐतिहासिक साझेदारी की बदौलत ही भारत मैच में एक विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा।

लेखक के बारे मेंदीपेश शर्मा दीपेश शर्मा वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2021 में 'ज़ी न्यूज़' से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में अपनी सटीक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन से पहचान बनाई। वे जनवरी 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 4.5 साल का अनुभव है। पत्रकारिता में सक्रिय होने से पहले दीपेश कई खेलों में स्टेट लेवल के खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने बैडमिंटन और ताइक्वांडो में स्टेट लेवल तक प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। विशेषज्ञता: दीपेश शर्मा खास तौर पर खेल की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट, बैडमिंटन, रेसलिंग, एथलेटिक्स, WWE, हॉकी और टेनिस जैसे खेलों की गहरी समझ रखते हैं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वह वीडियो एंकरिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में निपुण। शिक्षा: मूल रूप से हरियाणा के पलवल के रहने वाले दीपेश ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से बैचेलर में स्नातक किया। उन्होंने साल 2021 में अपनी स्नातक डिग्री पूरी की थी।और पढ़ें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News