Feedback
बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां शाम को सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के 4 लोगों को एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी. इस हादसे में 50 साल की एक महिला और उनके परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए हैं. घायलों में 2 बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ये दुर्घटना रविवार शाम करीब 6 PM पर रोहतक रोड पर मुल्तान नगर के पास हुई. पुलिस अधिकारी के अनुसार पीड़ित परिवार उस समय पैदल सड़क पार कर रहा था. तभी लापरवाही से चलाई जा रही एक क्लस्टर बस ने इन पैदल चलने वाले लोगों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि 50 वर्षीय निर्मला देवी और उनके परिवार के सदस्य सड़क पर गिर गए. इस वजह से उन सभी को चोटें आईं.
हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. बाद में उन्हें एक दूसरे बड़े अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. घायलों में शामिल 23 साल की निशा और 2 नाबालिग बच्चों को भी हल्की चोटें आई हैं. उन्हें मेडिकल जांच के लिए संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेजा गया है.
बस ड्राइवर मौके से गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद ही उन्होंने बस ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल क्लस्टर बस को भी जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है. आरोपी ड्राइवर की पहचान 28 वर्षीय इरशाद अली के रूप में हुई है. पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. ये हादसा कैसे हुआ, इसकी पूरी जांच की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू