आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा; प्लांट में पिघले हुए स्टील का रिसाव, 8 मजदूरों की मौत – Hindustan Hindi News

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में स्टील प्लांट के एसएमएस-2 और एसटीसी-3 हीट फैसिलिटी में बड़ी मात्रा में पिघले हुए स्टील के रिसाव से 8 कर्मचारियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना बहुत उच्च तापमान वाले पिघले स्टील से भरे लेडल के फटने से हुई। हादसे के बाद दहशत फैल गई, जिससे कर्मचारी और अधिकारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्टील प्लांट के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। विशाखापट्टनम स्टील प्लांट सर्किल इंस्पेक्टर केसव रावने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य गृह मंत्री वांगलापुडी अनीता ने विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में हुए हादसे पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने फोन पर विशाखापट्टनम जिला कलेक्टर और सिटी पुलिस आयुक्त से बात की और दुर्घटना की पूरी जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और दुर्घटना स्थल पर बचाव व राहत कार्यों को तेज करने का आदेश दिया। गृह मंत्री ने हादसे की खबर मिलते ही तुरंत मौके पर रवाना हो गईं और लगातार अधिकारियों से फोन पर बात कर रहे हैं। उन्हें कई जरूरी निर्देश जारी कर रही हैं।

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News