Feedback
भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhhagya Viddhaata) एक हिंदी फिल्म है जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है. यह फिल्म मुख्य रूप से 26/11 जैसे आतंकी हमलों के दौरान हुए हालात और उस समय आम लोगों द्वारा दिखाई गई बहादुरी पर आधारित है.
इस फिल्म में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) मुख्य भूमिका में नजर आती हैं. ट्रेलर के अनुसार, वह एक नर्स का किरदार निभा रही हैं, जो मुश्किल हालात में अस्पताल में फंसे मरीजों और लोगों की मदद करती है.
फिल्म में गिरिजा ओक (Girija Oak) भी अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू