परिवार को पता चला लिव-इन का सच, गुरुग्राम में शख्स ने लगा दी चौथी मंजिल से छलांग – Hindustan Hindi News

गुरुग्राम से 19 साल के शख्स ने घर की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना भंगरोला गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक शख्स के परिवार को पता चल गया था कि शख्स किसी के साथ लिवि इन रिलेशनशिप में है। शख्स की पहचान विशाल के तौर पर हुई है। वह आगरा में एक गांव का रहने वाला है और मानेसर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। विशाल का एक महिला के साथ अफेयर था। दोनों भंगरोला में किराय के मकान में साथ रहते थे। मकानमालिक को उन्होंने खुद को पति-पत्नी के तौर पर पेश किया था।
पुलिस के मुताबिक दोनों के परिवारवालों को हाल ही में दोनों के रिश्ते के बारे में पता चल गया था। इसी के चलते विशाल काफी परेशान था। इस बीच शनिवार रात को वह घर की चौथी मंजिल से कूद गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवारवालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
इससे पहले गुरुग्राम के एमजी रोड स्टेशन पर 22 साल की लड़की ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे हुई जब वर्षा नाम की लड़की स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली मेट्रो ट्रेन के सामने कूद गई।दिल्ली के आयानगर की रहने वाली वर्षा गुरुग्राम के एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के पास एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद प्रभावित ट्रैक पर मेट्रो सेवाएं लगभग आधे घंटे तक प्रभावित रही। पुलिस और मेट्रो कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज महिला के परिवार को दिखाया। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि परिवार ने इसे एक दुर्घटना माना और कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिवार को सौंप दिया गया।
भाषा से इनपुट
अदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिंदुस्तान’ में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी ‘हार्ड-कोर’ खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और ‘कैलेंडर जर्नलिज्म’ से लेकर ‘फैक्ट चेक’ तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और ‘मीडिया लॉ एंड एथिक्स’ के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News