भारतीय IT सेक्टर के लिए Good News, H-1B वीजा पर नहीं लगेगी 1 लाख डॉलर फीस, ट्रंप को कोर्ट का झटका – India.Com

H1B Visa News: अमेरिका में काम करने का सपना देखने वाले हजारों भारतीय पेशेवरों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. अमेरिका की कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से प्रस्तावित H-1B वीजा पर 1 लाख डॉलर (करीब 85 लाख रुपये) की अतिरिक्त फीस लगाने के फैसले को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि ऐसी फीस लागू करने का अधिकार राष्ट्रपति के पास नहीं है और इसके लिए कांग्रेस की मंजूरी जरूरी होती है.

ये फैसला ऐसे समय आया है, जब अमेरिका में रोजगार आधारित इमिग्रेशन को लेकर लगातार बहस चल रही है. ट्रंप प्रशासन का तर्क था कि भारी शुल्क लगाने से अमेरिकी कंपनियां विदेशी कर्मचारियों पर निर्भरता कम करेंगी और स्थानीय लोगों को ज्यादा नौकरियां मिलेंगी. हालांकि, उद्योग जगत और कई राज्यों ने इस फैसले का विरोध किया था.
कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया कि संघीय कानून के तहत राष्ट्रपति या प्रशासन मनमाने तरीके से इतनी बड़ी फीस नहीं लगा सकते. न्यायालय ने माना कि इस तरह का कदम विधायी प्रक्रिया को दरकिनार करने जैसा होगा. इसी आधार पर शुल्क को अवैध घोषित कर दिया गया.

H-1B वीजा अमेरिका की सबसे लोकप्रिय रोजगार आधारित वीजा श्रेणियों में से एक है। इसके जरिए तकनीक, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य सेवा, वित्त और अन्य विशेष क्षेत्रों के कुशल विदेशी पेशेवर अमेरिका में काम कर सकते हैं. भारतीय नागरिक इस कार्यक्रम के सबसे बड़े लाभार्थी माने जाते हैं और हर साल जारी होने वाले H-1B वीजा का बड़ा हिस्सा भारतीयों को मिलता है.
अगर 1 लाख डॉलर की फीस लागू हो जाती तो अमेरिका में विदेशी कर्मचारियों की भर्ती काफी महंगी हो जाती. इससे न केवल भारतीय पेशेवर प्रभावित होते बल्कि अमेरिकी टेक कंपनियों, विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता. कई कंपनियों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि इतनी बड़ी फीस नवाचार और प्रतिस्पर्धा को नुकसान पहुंचा सकती है.

हालांकि ये मामला अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. माना जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन या उसके समर्थक इस फैसले को उच्च अदालत में चुनौती दे सकते हैं. लेकिन फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद H-1B वीजा आवेदकों और उन्हें नियुक्त करने वाली कंपनियों को बड़ी राहत मिली है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News