जयपुर के जगतपुरा में जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने सोमवार को अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई नंदपुरी अंडरपास से रेलवे लाइन के समानांतर बनी सड़क की चौड़ाई 80 फीट करने के लिए की गई। 5 धार्मिक स्थल समेत 125 से ज्यादा अवैध निर्माण हट
जयपुर के कई इलाकों में सोमवार (8 जून) को इंटरनेट बंद रहा। कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया था। जयपुर संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार की ओर से रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक कई इलाकों में 2G, 3G, 4G और 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहने का आदेश जारी किया गया था। हालांकि सोमवार शाम 7 बजे के करीब इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गई।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। नंदपुरी के पूरे क्षेत्र में बिजली की सप्लाई भी काट दी गई थी । रोड ब्लॉक कर लोगों की आवाजाही को रोक दिया गया था। ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी गई थी। छतों पर चढ़े लोगों को पुलिस ने माइक से अनाउंस करके नीचे उतारा था। फोटो और वीडियो नहीं बनाने की भी अपील की थी।
अब देखिए, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की PHOTOS…
50 से ज्यादा कॉलोनी के लोगों को फायदा
यह सड़क कई स्थानों पर केवल 25 से 30 फीट चौड़ी रह गई थी, जबकि राजस्व रिकॉर्ड में इसकी चौड़ाई 80 फीट दर्ज थी। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा यह मार्ग नंदपुरी अंडरपास को जगतपुरा से जोड़ता है। छह प्रमुख कॉलोनियों के बीच से होकर गुजरता है।
प्रशासन का दावा है कि सड़क चौड़ी होने के बाद हरे कृष्णा मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। नंदपुरी से जगतपुरा तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। 50 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों को मालवीय नगर, प्रधान मार्ग और अपेक्स सर्किल क्षेत्र तक पहुंचने में सुविधा होगी।
इन थाना क्षेत्रों में इंटरनेट बंद रहा था
जिन प्रमुख थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं, उनमें जयपुर उत्तर के रामगंज, गलता गेट, माणक चौक, सुभाष चौक, आमेर, ब्रह्मपुरी, नाहरगढ़, कोतवाली, जालूपुरा, संजय सर्किल, शास्त्रीनगर, भट्टाबस्ती, विद्याधर नगर और जयसिंहपुरा खोर सहित कई थाना क्षेत्र शामिल थे।
वहीं जयपुर पूर्व के बस्सी, कानोता, तूंगा, आदर्श नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, जवाहर नगर, जामडोली, एसएमएस अस्पताल, गांधी नगर, लालकोठी, मोतीडूंगरी, एयरपोर्ट, मालवीय नगर, जवाहर सर्किल, बजाज नगर, खो-नागोरियान, सांगानेर, प्रताप नगर, रामनगरिया और मालपुरा गेट थाना क्षेत्र नेटबंदी के दायरे में थे।
…
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.