India A vs Sri Lanka A LIVE: आज वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा, ट्राIndia A vs Sri Laई सीरीज में श्रीलंका से भिड़ेगा भारत – Hindustan Hindi News

India A vs Sri Lanka A Live Score: आज से श्रीलंका में ट्राई नेशन ए सीरीज का आगाज हो गया है। सीरीज में श्रीलंका और भारत के अलावा अफगानिस्तान की ए टीम हिस्सा ले रही है। मंगलवार को इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें दांबुला के मैदान पर आमने-सामने हैं। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत की कमान तिलक वर्मा के पास है। श्रीलंका की बागडोर सहान अराचिगे के हाथों में हैं। हाल ही में भारत की सीनियर टीम में चुने जाने वाले वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें टिकी हैं। आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन के बाद 15 साल के सूर्यवंशी अब इंडिया ए के लिए जलवा बिखेरने की फिराक में होंगे। वह पहली बार इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं।
इंडिया ए की प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम।
श्रीलंका ए की प्लेइंग XI: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिडू फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत व्यासकांथ, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेथ।
India A vs Sri Lanka A Live: इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि पिच थोड़ी सूखी लग रही है इसलिए हम बैटिंग करना चाहते हैं। यहां 270 का स्कोर अच्छा होगा। यह वैभव सूर्यवंशी का इंडिया ए के लिए डेब्यू मैच है।
India A vs Sri Lanka A Live: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ रवाना होने से पहले यह देखना दिलचस्प होगा कि सूर्यवंशी आईपीएल में आक्रामक बल्लेबाजी से निकलकर श्रीलंका की स्पिन-अनुकूल पिचों पर लंबे प्रारूप की सफेद गेंद क्रिकेट में खुद को किस तरह ढालते हैं। सूर्यवंशी को अभ्यास सत्र के दौरान कुछ गेंदों पर रक्षात्मक होकर खेलते हुए भी देखा गया, लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली ही दर्शकों को आकर्षित करने का सबसे बड़ा कारण बनी हुई है। भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि यह सीरीज सूर्यवंशी के लिए 50 ओवर के प्रारूप में खुद को परखने का अच्छा अवसर होगी।
India A vs Sri Lanka A Live: यह दौरा तिलक वर्मा की कप्तानी क्षमता की भी परीक्षा माना जा रहा है। वह भारतीय टी20 टीम में भविष्य के कप्तानी संभाल सकते हैं। बीसीसीआई ने तिलक को भारतीय टी20 टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। तिलक ने कहा, ”कप्तान के रूप में मैं काफी आत्मविश्वास से भरा हूं। इससे पहले भी मैं दो श्रृंखलाओं में कप्तानी कर चुका हूं और हमारी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। हैदराबाद के लिए दलीप ट्रॉफी में भी कप्तानी का अनुभव मिला है।” इंडिया ए में आईपीएल के कई सितारे हैं। इनमें उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़, ओपनर प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य, निशांत सिंधु, विकेटकीपर कुमार कुशाग्र और सूर्यांश शेडगे शामिल हैं।
इंडिया ए स्क्वॉड: तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, निशांत सिंधू, प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युधवीर सिंह।
श्रीलंका ए स्क्वॉड: सहान अराचिगे (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, नुवानीडू फर्नांडो, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, वानुजा सहान, चमिका करुणारत्ने, विजयकांथ व्यासकांथ, रविन्दु फर्नांडो, गरुका संकेथ, विशेन हलम्बगे, कुगाथास मथुलन, दुलाज समुदिता, मोहम्मद शिराज, अहान विक्रमसिंघे, चमिका गुणसेकरा
मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News