नेपानगर में नलों में टोटी नहीं, सैकड़ों गैलन पानी बर्बाद: नपाध्यक्ष बोले- प्राइवेट कंपनी से ने लिया था 24 व… – Dainik Bhaskar

बुरहानपुर जिले के नेपानगर शहर में नगर पालिका की अनदेखी और निजी कंपनी की लापरवाही के कारण प्रतिदिन सैकड़ों गैलन पानी व्यर्थ बह रहा है। यहां नलों में टोटियां नहीं लगी हैं, जिससे पानी सीधे नालियों में जा रहा है। यह स्थिति ऐसे समय में सामने आई है जब जिले
गौरतलब है कि कुछ माह पहले ही नेपानगर में 31 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजना लागू की गई है। इस परियोजना के तहत नगर के 24 में से 19 वार्डों में निजी कंपनी के माध्यम से पाइपलाइन बिछाकर जल वितरण किया जा रहा है। रेलवे लाइन के दूसरी ओर स्थित शेष 5 वार्डों में पाइपलाइन बिछाने का काम अभी जारी है।
कलेक्टर टोटी अभियान चला रहे जिन वार्डों में जल वितरण शुरू हो चुका है, वहां नलों में टोटियां नहीं लगाई गई हैं। सोमवार को वार्ड नंबर 7 में मराठी स्कूल के पास पानी व्यर्थ बहता हुआ देखा गया। यह स्थिति तब है जब इन दिनों जिले के कलेक्टर हर्ष सिंह द्वारा जल संरक्षण के लिए ‘टोटी अभियान’ चलाया जा रहा है, जिसके तहत पंचायतों द्वारा नलों में टोटियां लगाई जा रही हैं।
इस मामले पर नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटील ने कहा कि जल्द ही निजी कंपनी से कहकर नलों में टोटियां लगवाई जाएंगी। जल प्रभारी विजय सिंह कुश्वाह ने भी कहा कि पानी व्यर्थ नहीं बहना चाहिए और वे इस संबंध में निजी कंपनी से बात करेंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News