हुंडई की सबसे सस्ती कार, कीमत सिर्फ ₹5.60 लाख; अभी मिल रहा ₹78000 का डिस्काउंट, कीमत इतनी रह गई – Hindustan Hindi News

हुंडई मोटर इंडिया इस महीने यानी जून में ग्रैंड i10 निओस पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। कंपनी अपनी इस एंट्री लेवल हैचबैक खरीदने पर ग्राहकों को 78,000 रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे। इसके बेस ‘Era’ ट्रिम को छोड़कर, इसके पेट्रोल वैरिएंट पर 78,000 रुपए तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 30,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट, 15,000 रुपए का अपग्रेड ऑफर और सरकारी कर्मचारी या कॉर्पोरेट ऑफर के तहत 3,000 रुपए का फायदा शामिल है। हालांकि, इसके CNG वैरिएंट्स पर थोड़ा सिर्फ 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंट ही मिलेगा।

जिन खरीदारों के पास पहले से टू-व्हीलर है, उन्हें 10,000 रुपए का एक्स्ट्रा बेनिफिट मिलेंगे। हुंडई के इस सबसे सस्ते मॉडल की एक्स-शोरूम कीमतें 5,59,700 लाख रुपए से 8,04,300 लाख रुपए के बीच है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला मारुति स्विफ्ट, मारुति वैगनआर, मारुति सेलेरियो, टाटा टियागो जैसे मॉडल से होता है।

₹ 5.55 – 8.03 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 5.35 – 7.55 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 4.69 – 8.55 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 5.79 – 8.8 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 6.39 – 9.15 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 4.99 – 8.5 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

हुंडई i10 निओस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
हुंडई i10 निओस में 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल मोटर मिलती है। यह अधिकतम 83 पीएस की पावर और 113.8 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और स्मार्ट ऑटो AMT शामिल हैं। इस कार में मोनोटोन टाइटन ग्रे, पोलर व्हाइट, फेरी रेड, टाइफून सिल्वर, स्पार्क ग्रीन और टील ब्लू कलर्स शामिल हैं। डुअल-टोन कलर ऑप्शन में फैंटम ब्लैक रूफ के साथ पोलर व्हाइट और फैंटम ब्लैक रूफ के साथ स्पार्क ग्रीन शामिल है।

i10 निओस में फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर जैसे साइड और कर्टन एयरबैग, फुटवेल लाइटिंग, टाइप सी फ्रंट USB चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। अन्य अपडेट में ग्लॉसी ब्लैक फ्रंट रेडिएटर ग्रिल, न्यू LED DRLs और कनेक्टेड डिजाइन के साथ LED टेल लैंप शामिल हैं। डैशबोर्ड पर फ्रेश ग्रे अपहोल्स्ट्री और वेवी पैटर्न जैसी सुविधाओं के साथ इंटीरियर्स को सजाया गया है।

i10 निओस में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ क्रूज कंट्रोल और बेस्ट-इन-सेगमेंट 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इसमें ईको कोटिंग टेक्नोलॉजी, रियर AC वेंट्स, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, रियर पावर आउटलेट और कूल्ड ग्लोव बॉक्स शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और हिल असिस्ट कंट्रोल के साथ सेफ्टी फीचर्स को सुधारा गया है।

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News