Batwara 1947 First Look: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल एक बार फिर देशभक्ति फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच में हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 का पोस्टर रिलीज़ हो गया है. जिसमें देश के विभाजन की भयावह तस्वीर देखने को मिलती है. चारों तरफ अफरा-तफरी, लोगों की भीड़, धुआं, आग और बिछड़ते परिवारों की झलक दिखाई गई है. इस माहौल के बीच सनी देओल अपने परिवार को बचाते दिख रहे हैं.
ये फिल्म पहले ‘लाहौर 1947’ के नाम से चर्चा में थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसके नाम और पहचान दोनों को बदलकर नए अंदाज में इसे पेश किया है.मोशन पोस्टर सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है. यह फिल्म 1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है.
A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)
मोशन पोस्टर की शुरुआत जलते हुए कागज के विजुअल से होती है, जिसके जरिए उस समय की तबाही और बिखराव का संकेत दिया जाता है.इसके बाद स्क्रीन पर सनी देओल नजर आते हैं. वह अफरा-तफरी और हिंसा के बीच दौड़ते हुए दिखाई देते हैं.उनके चारों तरफ भीड़ और दंगे जैसे हालात हैं.
पोस्टर के अगले हिस्से में सनी देओल एक अलग ही अंदाज में दिखाई देते हैं.वह हाथ में जलती हुई मशाल लिए सबसे आगे खड़े नजर आते हैं.वह अपने परिवार की रक्षा करते हुए दिखते हैं. उनके पीछे प्रीति जिंटा और अन्य लोग भी दिखाई देते हैं.बैकग्राउंड में तनाव और संघर्ष से भरा माहौल है.
सनी देओल ने इस मोशन पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ”डर और नफरत के समय में, उन्होंने हिम्मत को चुना.फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.थिएटर में जरूर देखने जाएं.”
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन मशहूर फिल्मकार राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले हो रहा है.यह फिल्म सनी देओल और राजकुमार संतोषी की रीयूनियन है. इससे पहले दोनों ने ‘घायल’ और ‘दामिनी’ जैसी यादगार फिल्मों में साथ में काम किया था.
फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है.यह उन आम लोगों की जिंदगी को दिखाती है जो इस विभाजन से प्रभावित हुए थे. कहानी में एक हिंदू परिवार को दिखाया गया है जो लाहौर से भारत आता है और उन्हें एक हवेली मिलती है जो पहले एक मुस्लिम परिवार की थी.लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब उन्हें पता चलता है कि उस हवेली में एक बुजुर्ग मुस्लिम महिला अभी भी रह रही है. इसी स्थिति से इंसानी रिश्तों, भावनाओं और संघर्ष की एक गहरी कहानी पेश की जाएगी.
फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी जैसे कलाकार नजर आएंगे.इसके अलावा करण देओल भी इस फिल्म का हिस्सा बताए जा रहे हैं.
(इनपुट एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED