Maha Kumbh Live Updates: फ्री बस सेवा, खोला गया अनुभूति केंद्र, 50 रुपये में जानें महाकुंभ का इतिहास – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Prayagraj Maha Kumbh Live Updates: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 144 साल बाद लगे पूर्ण महाकुंभ का 13 जनवरी को शुभारंभ हो चुका है। यह 26 फरवरी तक कुल 45 दिन चलेगा। आज 15 जनवरी दिन बुधवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंचने लगे हैं। अब 29 जनवरी को शाही स्नान होगा, जिस दिन पहले अखाड़े बारी-बारी से स्नान करेंगे। फिर श्रद्वालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाएंगे। महाकुंभ क्षेत्र में पहुंचने के लिए प्रयागराज में 350 शटल बसें चलाई गई हैं। आइए आज महाकुंभ में पहले पवित्र स्नान से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
 
प्रयागराज महाकुंभ से अयोध्या की ओर श्रद्धालुओं के आने पर एसपी मधुबन सिंह ने कहा कि यात्री और भक्त यहां आ रहे हैं। सरयू घाट पर डुबकी लगाने के बाद वे नागेश्वर नाथ और हनुमानगढ़ी मंदिर और जन्मभूमि के दर्शन करने जा रहे हैं। भक्तों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था की गई है। यातायात व्यवस्था की गई है और भक्त आराम से दर्शन कर रहे हैं, लेकिन भीड़ वास्तव में बहुत अधिक है। ट्रैफिक डायवर्जन किया जा रहा है।

#watch | Ayodhya, UP | On influx of devotees towards Ayodhya from Prayagraj Mahakumbh, SP Madhuban Singh says, "Travellers and devotees are coming here… after taking a dip at Saryu Ghat, they are going to visit Nageshwar Nath and Hanumangarhi temple and the Janmabhoomi…… pic.twitter.com/CJcMNwtBv0
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य महाकुंभ को लेकर जनता से अपील की है। उन्होंने एक्स पर लिखा प्रयागराज में गंगा, यमुना, तथा सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर लाखों श्रद्धालु कल्पवास के लिए इक्टठा हो रहे हैं। आइए, विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक व आध्यात्मिक आयोजन ‘महाकुम्भ 2025’ का हिस्सा बनें।

अखिलेश यादव अभी हरिद्वार में हैं, वहां पर वह चाचा राजपाल यादव की अस्थियां विसर्जित के सिलसिले में गए हैं। उन्होंने महाकुंभ को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि इतने संसाधन होने के बावजूद भी अगर महाकुंभ में कुछ कमियां होती हैं तो इससे सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि महे उम्मीद है कि सरकार उन कमियों को दूर करेगी। इसके अलावा अखिलेश ने कहा कि कल मकर संक्रांति पर गंगा स्नान किया, जब मां गंगा बुलाएंगी, तब संगम भी जाएंगे।

प्रयागराज महाकुंभ में डिजिटल महाकुंभ अनुभूति केंद्र को आज से जनता के लिए खोल दिया गया है। इसके लिए 50 रुपये का टिकट लेकर नई दुनिया की अनुभूति का आनंद ले सकते हैं। इसमें डिजिटल सेंटर के अंदर 5 मिनट की फिल्म दिखाई जाएगी, जिसमें महाकुंभ के इतिहास के बारे में डिजिटली जानकारी ले सकते हैं।

महाकुंभ में हजारों की तादाद में नागा साधुओं ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा, देखिए अदभुत नजारा।

महाकुम्भ 2025 के पहले अमृत स्नान मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नागा श्रद्धालुओं ने खींचा ध्यान और बने आकर्षण का केंद्र ✨🔱 pic.twitter.com/ZglpOvxesz
नॉर्वे के राजदूत और संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरण कार्यक्रम के पूर्व निदेशक एरिक सोल्हेम ने कुंभ को लेकर पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं हमेशा से कुंभ मेले में जाना चाहता था। इस साल मैं धन्य हूं, ऐसा होगा. मैं अकेला नहीं रहूंगा। प्रयागराज में करोड़ों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जो अमेरिका की जनसंख्या से भी अधिक है।

I have always wanted to go to Kumbh Mela.This year i am blessed. It will happen. I will not be alone. 400 million people are expected to attend in Prayagraj 🇮🇳, more than the population of the US. Today, in the second day, 20 million have alread taken a bath in holy Ganga… pic.twitter.com/6zOzBFc2hd
प्रधानमंत्री मोदी ने बीते दिन महाकुंभ की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम!

महाकुंभ में भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम!मकर संक्रांति महापर्व पर महाकुंभ में प्रथम अमृत स्नान में शामिल सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन।महाकुंभ की कुछ तस्वीरें… pic.twitter.com/xAemEtfa5c

महाकुंभ 2025 के पर्व पर भारतीय रेल कई हजार ट्रेनें चला रहा है। आज जिन ट्रेनों की संचालन होगा उनकी लिस्ट जारी कर दी गई है।

महाकुम्भ-2025 के पावन पर्व पर भारतीय रेल चला रही विशेष गाड़ियां। श्रद्धा और सुरक्षा के साथ यात्री सुविधाओं का विस्तार।#mahakumbh2025#kumbhrailseva2025 pic.twitter.com/armlReEped

महाकुंभ के शाही स्नान की शुरुआत 13 जनवरी 2025- पौष पूर्णिमा को की गई। इसके बाद 14 जनवरी 2025- मकर संक्रांति, 29 जनवरी 2025- मौनी अमावस्या, 3 फमरवरी 2025- वसंत पंचमी, 12 फरवरी 2025- माघी पूर्णिमा और 26 फरवरी 2025- महाशिवरात्रि को आखिरी स्नान किया जाएगा।

महाकुंभ में शामिल होने के लिए करोड़ों लोग पहुंच रहे हैं। डुबकी लगाते हुए श्रद्धालुओं की आसमान से कुछ तस्वीरें ली गईं।

प्रयागराज महाकुम्भ के प्रथम अमृत स्नान में आस्था और उमंग का अमृत बरसा। अखाड़ों और श्रद्धालुओं ने संगम और महाकुम्भ क्षेत्र में बने 45 भव्य स्नान घाटों पर अमृत स्नान किया। यूपी की माननीय श्री @myogiadityanath सरकार ने श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर वंदन और अभिनंदन किया।… pic.twitter.com/JIlR4Sj7EA

महाकुंभ के पहले अमृत स्नान पर संगम तट पर का नजारा देखिए। जहां पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में अमृत स्नान कर पुण्य लाभ कमाया और मां गंगा का आशीर्वाद लिया।

महाकुम्भ के पहले अमृत स्नान पर संगम तट पर दिखी सनातन संस्कृति की भव्यता। करोड़ों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में अमृत स्नान कर पुण्य लाभ कमाया और मां गंगा का आशीर्वाद लिया।ा_का_महाकुम्भ ाकुम्भ_अमृत_स्नान pic.twitter.com/KRlC66cVTh
महाकुंभ के दौरान यात्रियों की मांग को देखते हुए एयर इंडिया ने दिल्ली और प्रयागराज के बीच अस्थायी रूप से दैनिक उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया है। मंगलवार को एक विज्ञप्ति में एयरलाइन ने कहा कि 25 जनवरी से 28 फरवरी तक इस मार्ग पर उड़ानें जारी रहेंगी।
महाकुंभ के लिए प्रयागराज में 350 शटल बसें चलाई जा रही हैं। श्रद्धालुओं के लिए मुख्य स्नान पर परिवहन निगम ने इन बसों को फ्री कर दिया है। इसमें श्रद्धालु मुख्य स्नान के एक दिन पहले और अगले दिन तक फ्री यात्रा कर सकते हैं।
देश के बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ मेले में एप्पल के को-फाउंडर रहे स्टीव जॉब्स का 1974 में लिखा एक लेटर सुर्खियों में है। इस लेटर में उन्होंने कुंभ मेले में भाग लेने की अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा, मैं कुंभ मेले के लिए भारत जाना चाहता हूं, जो अप्रैल के महीने में शुरू होता है। मैं मार्च में किसी वक्त जाऊंगा।

महाकुंभ में स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी पहुंची हैं। लेकिन वह मकर संक्रांति पर अखाड़े के साथ संगम में डुबकी नहीं लगा सकीं। उनके गुरु और निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने बताया कि उनको एलर्जी हो गई, जिसकी वजह से वह पूरे दिन शिविर में ही रहीं।
सपा विधायक मो. फहीम ने महाकुंभ के लिए जनता से अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आस्था का पर्व है ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग स्नान करें। फहीम मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा से सपा विधायक हैं।

प्रयागराज में महापर्व के तीसरे दिन गंगा, यमुना और ‘रहस्यमय’ सरस्वती नदियों के पवित्र संगम त्रिवेणी पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाने पहुंचे हैं। बता दें प्रयागराज का महाकुंभ मेला करीब 4000 हेक्टेयर भूमि पर फैला है और इसे 25 सेक्टरों में बांटा गया है।

#watch | Prayagraj | Devotees take holy dip at Triveni Sangam – a sacred confluence of rivers Ganga, Yamuna and 'mystical' Saraswati on the third day of the 45-day-long #mahakumbh2025 pic.twitter.com/VHppIzhukf
महाकुंभ 2025 में गोवा से आए एक श्रद्धालु ने कहा कि हमने पवित्र स्नान किया और अब हम राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। मैं गोवा और पूरे देश के लोगों के लिए आशीर्वाद चाहता हूं। उन्होंने कहा कि प्रबंधन ने बहुत अच्छा इंतजाम किया है और इसका श्रेय राज्य और केंद्र सरकार को जाता है।

#watch | Prayagraj | A devotee from Goa at #mahakumbh2025, says, "We took the holy dip and now we will go to Ayodhya for the darshan of Ram Lalla. I seek blessings for the people of Goa and the entire country… The management has been so good and the credit goes to the state and… pic.twitter.com/0Kuq3PFdwH
अब महा कुंभ का तीसरा शाही स्नान मौनी अमावस्या पर 29 जनवरी 2025 को होगा। 13 जनवरी को शुरू हुआ कुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। बीते दो दिनों में अब तक 5 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी है। महाकुंभ का आयोजन हर 12 साल में एक बार होता है। कुंभ मेला हरिद्वार, उज्जैन, नासिक और प्रयागराज में लगाया जाता है।

#watch | Prayagraj | Devotees continue to arrive at Triveni Sangam on the third day of the 45-day long #mahakumbh2025 that began on 13th January – Paush PurnimaOver 5 crore devotees have taken holy dip on the first two days; over 3.5 crore on the first Amrit Snan on the… pic.twitter.com/6oJ6rVn76K

Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News