Vrishchik Aaj Ka Rashifal 10 June 2026: 10 जून का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए थोड़ा मिला-जुला रह सकता है। कुछ मामले में नतीजा अच्छा होगा वहीं कुछ चीजों में धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। आज के दिन रिश्ते और स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा ध्यान रखना है। अगर आप शांत मन से फैसले लेने की कोशिश करेंगे तो फालतू की बहसबाजी से दूर रहेंगे और कई परेशानियों से बच जाएंगे। जानिए आज के दिन के बारे में पंडित नरेंद्र उपाध्याय के भविष्यफल से।
आज के दिन रिश्तों के मामले में थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बात पर तू-तू मैं-मैं या फिर बहसबाजी होने के संकेत हैं। अपने गुस्से पर पूरी तरह के कंट्रोल करें। रिश्तों में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। या फिर स्थिति ऐसी बन सकती है कि घर का माहौल नेगेटिव हो। अगर आप आज किसी नए रिश्ते में जाने की सोच रहे हैं तो ना करें। कुछ दिन इंतजार कर लेंगे तो सही होगा। वहीं शादीशुदा लोगों की जिंदगी कोई बड़ी दिक्कत तो नहीं दिख रही है लेकिन अब रिश्ते में पहले जैसी चीजें महसूस नहीं होंगी। ऐसे में पार्टनर से खुलकर बात करना ही सही होगा। चीजें खुलकर कह पाएंगे तो इससे कई चीजें क्लियर होंगी।
करियर के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। खासकर बिजनेस से जुड़े लोगों को आज अपनी कोशिशों का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। आज नए और अच्छे क्लाइंट्स मिलने की संभावना है। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। अगर आप किसी नए प्लान पर काम कर रहे हैं या फिर किसी नए प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो बेझिझक आगे पढ़ें क्योंकि इसके लिए समय ठीक है। नौकरीपेशा लोग काम पर फोकस करें और प्रियॉरिटी की चीजों को पहले निपटाएं। बॉस की तारीफ मिलने के चांस हैं। छोटी-छोटी सफलता का जश्न जरूर मनाएं।
आज आपका पैसों के मामले में सोच-समझकर कदम उठाना ही बेहतर रहेगा। फालतू के खर्चों से बचें और बजट बनाकर चलेंगे तो चीजें आगे चलकर सही होंगी। अगर किसी बड़ी खरीदारी या फिर निवेश की सोच रहे हैं तो पहले पूरी जानकारी जरूर लें। बचत पर ध्यान देना इस समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसे में उन्हीं चीजों पर ही पैसा लगाएं जो जरूरी है।
आज आपको थोड़ी सी सावधानी बरतने की जरूरत है। मानसिक तनाव या फिर बैचेनी सी महसूस हो सकती है। ऐसे में खुद पर ज्यादा प्रेशर ना डालें। मानसिक के साथ-साथ आज शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। ऐसे में अपने खानपान पर विशेष रूप से ध्यान दें। नींद पूरी लें। हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से भी आपको लाभ मिलेगा। अगर जरूरत लगे तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। शाम के वक्त टहलने जाएं और सोने से पहले फोन ज्यादा ना चलाएं।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play