Aaj Ka Panchang 10 June: आज अधिकमास की दशमी तिथि, आयुष्मान-सौभाग्य योग में करें शुभ काम, देखें 10 जून के मुहूर्त – Hindustan Hindi News

Aaj Ka Panchang 10 June 2026: आज ज्येष्ठ माह यानी अधिकमास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। दिक्र पंचांग के हिसाब से आज आयुष्मान-सौभाग्य योग का खास संयोग भी बन रहा है। इसी के साथ आज की पूजा भगवान गणेश के नाम होगी। तो आइए जानते हैं कि आज के दिन के शुभ मुहूर्त के बारे में।

हिंदू धर्म में आयुष्मान और सौभाग्य योग को बेहद ही शुभ माना जाता है। इस योग के दौरान भगवान की पूजा, मंत्र जाप, दान-पुण्य और नए काम की शुरुआत करना अच्छा माना जाता है। आप भगवान गणेश या फिर अपने इष्ट देव की पूजा करके अपने और अपनों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-शांति और सफलता की कामना कर सकते हैं।

आज सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें। बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनेंगे तो शुभ होगा। मंदिर में साफ-सफाई करके गणेश भगवान की मूर्ति या फिर फोटो के सामने दीया जलाएं। अब दूर्वा, फूल और गुड़ का भोग लगाएं। इसके बाद ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जाप जरूर करें। आखिरी में आरती करने के बाद अपनी मनोकामनाएं कहें। बाद में सभी को प्रसाद बांट दें।

सूर्योदय: सुबह 05:23 बजे

सूर्यास्त: शाम 07:19 बजे

चंद्रोदय: रात 01:53 बजे, 11 जून

चंद्रास्त: दोपहर 02:05 बजे

तिथि: दशमी रात 12:57 बजे 11 जून तक

नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद सुबह 09:21 बजे तक

योग: आयुष्मान सुबह 06:30 बजे तक, सौभाग्य योग सुबह 04:03 बजे, 11 जून तक

करण: वणिज दोपहर 01:52 बजे तक, विष्टि रात 12:57 बजे 11 जून तक

वार: बुधवार

पक्ष: कृष्ण पक्ष

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:02 बजे से 04:42 बजे तक

प्रातः संध्या: सुबह 04:22 बजे से 05:23 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: नहीं है

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:40 बजे से 03:36 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:17 बजे से 07:37 बजे तक

सायाह्न संध्या: शाम 07:19 बजे से 08:19 बजे तक

निशिता मुहूर्त: रात 12:00 बजे से 12:41 बजे तक, 11 जून

राहुकाल: दोपहर 12:21 बजे से 02:05 बजे तक

यमगण्ड: सुबह 07:07 बजे से 08:52 बजे तक

आडल योग: सुबह 05:23 बजे से 09:21 बजे तक

विडाल योग: सुबह 09:21 बजे से 05:23 बजे 11 जून तक

गुलिक काल: सुबह 10:36 बजे से दोपहर 12:21 बजे तक

दुर्मुहूर्त: सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक

वर्ज्य: रात 08:49 बजे से 10:20 बजे तक

भद्रा: दोपहर 01:52 बजे से रात 12:57 बजे, 11 जून तक

गण्ड मूल: सुबह 09:21 बजे से 05:23 बजे, 11 जून तक

पंचक: पूरे दिन

बाण: चोर सुबह 07:28 बजे तक

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News