ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में तेजी से बदलाव हो रहा है। कंपनियां CAFE नॉर्म्स वाली कारों को लाने की तैयारी में लगी हैं। कार कंपनियां अपनी ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट कारों को डिवेलप करने के साथ ही कम पल्यूशन करने वाली टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही हैं। कुछ कंपनियों ईवी पर फोकस कर रही हैं, तो कुछ का फोकस स्ट्रान्ग हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड कारों पर है। यहां हम आपको इस साल लॉन्च होने वाली कुछ शानदार प्लग-इन हाइब्रिड SUV के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं इन कारों के बारे में।
BYD ने हाल ही में भारत में पहली बार अपनी DM-i प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को लॉन्च किया है। अब तक BYD भारत में एक EV बनाने वाली कंपनी के तौर पर जानी जाती थी। हालांकि, अब यह ब्रांड दूसरे ऑप्शन्स को भी ट्राई करना चाहता है। DM-i का मतलब है ‘ड्यूल मोड, इंटेलिजेंट’ प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी। BYD Seal U के 2026 के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद है और कई मार्केट में इसे Sealion 6 के नाम से जाना जाता है। यह एक प्रीमियम SUV है जिसकी लंबाई 4,775 mm, चौड़ाई 1,890 mm और ऊंचाई 1,670 mm है।
₹ 45 – 50 लाख
₹ 41 – 53.15 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 18 – 30 लाख
₹ 15 – 30 लाख
₹ 10 लाख से शुरू
₹ 24.99 – 33.99 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इस SUV में लेदरेट अपहोल्स्ट्री, थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 15.6-इंच का घूमने वाला इन्फोटेनमेंट डिस्प्ले और 12.3-इंच के डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसमें लेवल 2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल के साथ और भी बहुत कुछ मिलता है। इस SUV में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो-पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। दोनों इंजन ऑप्शन के साथ 18.3 kWh या 26.6 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। SUV का नैचुरली एस्पिरेटेड वर्जन 218 PS की पावर देता है। बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जो 324 PS से 344 PS के बीच पावर देता है। यह SUV 1,200 km से ज्यादा की कंबाइंड ड्राइविंग रेंज देती है।
यह इंडियन मार्केट में MG की पहली PHEV होगी। ग्लोबल मार्केट में यह SUV EV और प्लग-इन हाइब्रिड, दोनों तरह के वर्जन में उपलब्ध है। हाइब्रिड वर्जन में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो लगभग 197 bhp की पावर देता है। इसकी 100 km की प्योर इलेक्ट्रिक रेंज के साथ टोटल ड्राइविंग रेंज 1,100 km से ज्यादा की है। उम्मीद है कि MG फ्यूचर में स्टारलाइट 560 का EV वर्जन भी भारतीय बाजार में लाएगी। स्टारलाइट 560 PHEV का मुक़ाबला महिंद्रा XEV 9S जैसे मॉडल्स से होगा। इसमें 12.8-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और शायद ADAS जैसे धांसू फीचर्स मिल सकते हैं।
जेएसडब्ल्यू मोटर्स भारत में ग्लोबल जेटूर T2 पर बेस्ड प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसकी एंट्री दिवाली 2026 के आसपास हो सकती है। एसयूवी की लंबाई 4785 मिमी, चौड़ाई 2006 मिमी और ऊंचाई 1875 मिमी है, और इसका व्हीलबेस 2800 मिमी है। जेटूर T2 में 1.5L Turbo-Petrol i-DM Plug-in Hybrid इंजन लगा है, जिसमें 26.7 kWh की बैटरी और ड्यूल-मोटर AWD सेटअप है। 3-स्पीड डीएचटी से लैस यह इंजन 375 बीएचपी की कंबाइन्ड पावर और 610 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है। यह बैटरी पैक NEDC सर्टिफाइड 139 किमी की ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज ऑफर करता है।
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play