रामपुर सरधा में टीबी जांच शिविर: प्रधानमंत्री अभियान के तहत 50 मरीजों की हुई जांच – Dainik Bhaskar

ग्राम पंचायत रामपुर सरधा के पंचायत भवन में बुधवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पूरा ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष एवं प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह सूर्यवंशी ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।
शिविर में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के मरीजों की जांच की गई। इनमें वे लोग शामिल थे जो डायबिटीज, हाइपरटेंशन, अल्कोहल या तंबाकू का सेवन करते हैं, अथवा जिन्होंने 3 से 5 वर्ष पहले टीबी का उपचार कराया था। कुल 50 मरीजों की जांच की गई, जिसमें चेस्ट एक्स-रे भी शामिल था।
जांच के दौरान कुछ मरीजों में टीबी से संबंधित लक्षण पाए गए। इन मरीजों को आगे के उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरा बाजार रेफर किया जाएगा।
इस अवसर पर एक्स-रे टेक्नीशियन अजीत सिंह, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक बृजेश रावत, सीएसओ सकीना बानो, प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह, पवन मिश्रा, रमेश कुमार, विनोद प्रदीप यादव और सर्वेश कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News