Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजित दिपके ने बुधवार को पुणे में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आगे की योजना को के बारे में चर्चा की। इसी दौरान उनसे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कण्डेय काटजू की ‘इश्क करो पार्टी’ के बारे में पूछा गया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज काटजू ने युवाओं से कॉकरोच जनता पार्टी छोड़कर उनकी इश्क करो पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया था। अभिजित दिपके से जब इस बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि किसी को भी कोई भी पार्टी शुरू करने का अधिकार है।
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज काटजू द्वारा सोशल मीडिया पर शुरू की गई इस नई पार्टी को लेकर दिपके ने कहा, “मुझे लगता है कि यह देश एक लोकतांत्रिक देश है, ऐसे में किसी को भी कोई भी पार्टी शुरू करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।”
अपडेट की जा रही है।
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play